
इसमें कोई शक नहीं कि शशांक घोष की आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग अगले साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक होने वाली है । क्योंकि इस फ़िल्म के साथ करीना कपूर खान अपना कमबैक कर रही हैं । साथ ही इस फ़िल्म में एक साथ करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया नजर आने वाली है । आपको बता दें कि इस फ़िल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू हो चुकी है और लगता है कि सभी अभिनेत्रियां एक साथ काफ़ी मजा कर रही हैं ।
हाल ही मे, स्वरा भास्कर ने एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है जिसमें सोनम कपूर, करीना कपूर खान, शिखा तल्सानिया और निर्माता रिय कपूर नजर आ रही है । इस वीडियो को पोस्टा करते हुए स्वरा ने लिखा, “Veere giving their opinions on important world matters.. like dessert! While ‘guffing’ (to use the vocab of linguist Kareena Kapoor Khan) dessert.”
इस वीडियो में, करिना कपूर सोनम कपूर की मदद करती हुई दिखाई दे रही हैं कि उन्हें किस टाइप का मीठा खाना चाहिए । करीना ने इस पर चुटकी लेते हुए फ़नी अंदाज में कहा कि उन्हें मीठा नहीं खाना चाहिए क्योंकि उन्होंने अभी-अभी प्रिंग्ल्स खाए हैं !”
शशांक घोष द्दारा निर्देशित और एकता कपूर और रिया कपूर द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म वीरे दी वेडिंग अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है ।
करीना सोनाम की मदद करने के लिए एक तरह से मदद करती है कि क्या उसे डेसर्ट या नहीं करने के लिए उसके प्रलोभनों में देनी चाहिए या नहीं।
















