वरुण धवन और साला अली खान की आगामी फ़िल्म कुली नंबर 1 का एक और गाना ‘तुझको मिर्ची लगी’ आज रिलीज हो गया है । इस गाने को कुमार सानू और अल्का याग्निक ने गाया है जिसने ऑरिजलन कुली नंबर 1 में ‘तुझको मिर्ची लगी’ गाना गाया था । इस गाने में वरुण धवन और साला अली खान की केमिस्ट्री 90 के दशक की याद दिला रही है ।

वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नं 1 से रिलीज हुआ गाना ‘तुझको मिर्ची लगी’, 90 के दशक में ले जाएगी कुमार सानू और अलका याग्निक की आवाज

वरुण धवन और साला अली खान की मजेदार केमिस्ट्री

मिर्ची से भरपूर इस मसालेदार गाने में सभी की नज़रें वरुण धवन और सारा अली खान पर होंगी क्योंकि उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर जैसे डांस करने के लिए उनके कदम पर कदम रखने का प्रयास किया हैं । लालो जॉर्ज - डीजे चतस द्वारा रचित, मूल गीत को आनंद-मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध किया गया था और गीत समीर द्वारा लिखे गए थे ।

क्रिसमस के बहुप्रतीक्षित रिलीज के गाने के नए संस्करण के बारे में बोलते हुए , निर्देशक डेविड धवन ने कहा, “ऑरिजनल कुली नंबर 1 के गाने बेहद लोकप्रिय और सदाबहार हैं, और मुझे लगता है की इन गानों ने इस फिल्म की मदद की है । मैं हमेशा से स्पष्ट था, कि अगर मैंने कभी इस फिल्म को दोबारा बनाया , तौ मैं इन ब्लॉकबस्टर गीतों का उपयोग करूंगा । मूल गाने संगीत निर्देशक आनंद मिलिंद द्वारा बनाए गए थे और गीत समीर ने लिखे थे, जो मेरे दिल के बहोत करीब हैं । हमने नई कुली नंबर 1 में इन गीतों को शामिल करके बहुत सारे काम एक साथ किए हैं, यह उनको धन्यवाद देने का मेरा तरीका था ।”

200 देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स 25 दिसंबर को कुली नंबर 1 के विश्व प्रीमियर को विशेष रुप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं ।