वाणी कपूर ने हाल ही में अपने करियर की सबसे बड़ी फ़िल्म में से एक, शमशेरा के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है । इस फ़िल्म में वह अपने पसंदीदा अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी । यशराज फिल्म्स की दो सबसे महात्वाकांक्षी फिल्में ऋतिक वर्सेज टाइगर और शमशेरा में लीड रोल में नजर आने वाली वाणी कपूर इन दिनों अपनी शूटिंग से ब्रेक लेकर अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी एंजॉय कर रही है ।

वाणी कपूर शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी
दरअसल, वाणी की सबसे करीबी कॉलेज फ़्रेंड Zuebisha शादी करने जा रही हैं और इससे पहले वाणी सहित उनकी बाकी दोस्तों ने एक बैचलरेट आयोजित की और सभी सहेलियां गोवा में बिकिनी पार्टी की ।

“वाणी इस साल बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग कर रही हैं । जहां उन्होंने पहले शमशेरा के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म की वहीं वह ॠतिक और टाइगर की फ़िल्म की शूटिंग भी कर रही है । दोनों ही फ़िल्मों में वाणी एकदम अलग-अलग अवतार में दिखाई देंगी ।'' वाणी के दोस्त ने बताया ।

यह भी पढ़ें : सावधान आलिया, रणबीर कपूर पर फ़िदा हो रही हैं वाणी कपूर
पिछली बार यशराज फ़िल्म्स की बेफ़िक्रे में नजर आईं वाणी को पर्दे पर देखने के लिए उनके फ़ैंस उत्साहित है । रणबीर कपूर स्टारर शमशेरा मे जहां वाणी का किरदार उत्तर भारत की एक नौटंकी डांसर का है, वहीं ऋतिक वर्सेस टाइगर में वह एक बिंदास लड़की के रोल में नजर आएंगी ।

















