वाणी कपूर जो पिछली बार आदित्य चोपड़ा की फ़िल्म बेफ़िक्रे में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थी, जल्द ही रणबीर कपूर के साथ डकैत ड्रामा फ़िल्म शमशेरा में नजर आएंगी । करण मल्होत्रा द्दारा निर्देशित शमशेरा 18वीं सदी के डकैतों की कहानी है, जो अंग्रेजों से अपने अधिकारों एवं स्वतंत्रता की जंग को बयां करती है । इस फ़िल्म में वाणी रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी । हालांकि वाणी कपूर ने अभी तक शमशेरा की शूटिंग शुरू नहीं की है लेकिन वह रणबीर कपूर की सादगी की फ़ैन बन गई हैं ।

वाणी कपूर को पसंद है रणबीर कपूर की सादगी
वाणी ने रणबीर की तारीफ़ करते हुए कहा कि, उन्होंने अभी तक फिल्म के लिए शूटिंग शुरू ही की है लेकिन उन्होंने पाया कि रणबीर बहुत प्यारे, विनम्र, सहयोग करने वाले और बहुत साधारण हैं । इस तरह की सादगी ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है । उन्होंने आगे कहा कि वो एक गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आती हूं इसलिए आप अपने दिमाग में उन लोगों को लेकर धारणा बना लेते हैं जिनके बारे में आपने सुना है । इस धारणा जिसे लोगों को तोड़ना चाहिए, लेकिन उनमे यह कला नहीं है । लेकिन रणबीर उनके प्रति बहुत विनम्र एवं आत्मीय रहे हैं ।
यह भी पढ़ें : रणबीर कपूर से मुकाबला करेंगे संजय दत्त, शमशेरा में बनेंगे खतरनाक विलेन
शमशेरा की बात करें तो, इस फ़िल्म में संजय दत्त नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे । उम्मीद लगाई जा रही है कि वाणी भी इस फ़िल्म में एक्शन सीन करती हुईं नजर आएंगी । शमशेरा के अलावा वाणी ॠतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ़ के साथ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन-रोमांस फ़िल्म में भी नजर आएंगी ।
















