बॉलीवुड के सबसे फ़ुर्तीले और फ़िट अभिनेता में शुमार टाइगर श्रॉफ जहां एक ओर फ़िल्मों में अपने बेहतरीन डांस मूव्स और सांस रुका देने वाले एक्शन सीन से सभी का दिल जीत लेते हैं वहीं दूसरि तरफ़ टाइगर अपनी फ़िटनेस से सभी को चौंका देते हैं । यूं तो टाइगर श्रॉफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करते हैं । लेकिन इस बार उन्होंने अपने वर्कआउट वीडियो से लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं ।

टाइगर श्रॉफ का हैवी वर्कआउट
टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खतरनाक वर्कआउट करते दिख रहे हैं । इस वीडियो में टाइगर 220 किलो वजन उठाने की कोशिश कर रहे । हालांकि पहली बार वह इसमें सफल नहीं हो पाते हैं लेकिन इसके बाद एक बार और कोशिश करते हैं फ़िर सफल भी हो जाते हैं ।
टाइगर के इस वीडियो को देख लोग दांतों तले उंगुली दबा रहे हैं
टाइगर के इस वीडियो को देख लोग दांतों तले उंगुली दबा रहे हैं । इस वीडियो पर कृष्णा श्रॉफ के बॉयफ्रेंड एबन हायम्स ने भी अपना रिऐक्शन दिया है । उन्होंने लिखा है, 'कठिन मोड'। वहीं टाइगर श्ऱॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने तीन क्लैप वाली इमोजी शेयर की है ।
View this post on InstagramExcuse the war cries...that felt heavy af? @rajendradhole #220kgsdeadlift
वर्क फ़्रंट की बात करें तो टाइगर हॉलिवुड फिल्म रैम्बो के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे । इसके अलावा वह हीरोपंती 2 में भी लीड रोल में नजर आएंगे ।
















