सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो इंडिया वाली मां इस सच पर आधारित है कि भले ही आप उम्र में कितने भी बड़े हो जाएं, आपको हमेशा अपनी मां की जरूरत होती है । जब भी हम उदास होते हैं, अकेलापन या निराशा महसूस करते हैं, तो एक मां के आंचल से ज्यादा सुकून भरा और कुछ भी नहीं होता । आप अपनी मां से हमेशा मदद मांग सकते हैं और वो भी आपकी हर मुश्किल का हल निकाल सकती हैं । लीविजन पर अपने उल्लेखनीय काम के लिए जानी जाने वालीं एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी इंडिया वाली मां में काकू का रोल निभाएंगी । हर्षदीप कौर, जो 'सूफी की सुल्ताना' के नाम से मशहूर हैं, ने इंडिया वाली मां के लिए एक गाना गाया है, जिसके बोल हैं 'मैं तो मां हूं'।

Suchita-Trivedi-is-all-praises-for-Harshdeep-Kaur-for-singing-the-title-track-of-Indiawaali-Maa

इंडिया वाली मां में काकू का रोल निभा रही हैं सुचिता त्रिवेदी

सुचिता त्रिवेदी, जो इस शो में पक्के इरादों वाली, महत्वाकांक्षी और प्यार करने वाली एक मां का रोल निभा रही हैं, जब भी यह गाना सुनती है तो बेहद इमोशनल हो जाती हैं । सुचिता कहती हैं, “इंडिया वाली मां का गाना 'मैं तो मां हूं' बहुत अच्छी तरह से काकू और उनकी स्थिति को दर्शाता है, जिसमें वो अपने बेटे रोहन की जिंदगी का हिस्सा बनना चाहती हैं । इसके बोल काकू के किरदार को अच्छी तरह पेश करते हैं । ये गाना हमारे देश की हर मां के दिल की आवाज है ।

आगे बताते हुए सुचिता ने कहा, “हर्षदीप ने भी ये गाना बड़ी खूबसूरती से गाया है और जब भी मैं इसे सुनती हूं तो मैं खुद ब खुद इमोशनल हो जाती हूं और रो पड़ती हूं । वो इस गाने से गहराई से जुड़ गईं और उन्होंने भी महसूस किया कि मां तो आखिर मां हैं । यह गाना हमारे शो 'इंडिया वाली मां' के सच्चे जज्बातों को पेश करता है ।”