जब से बॉलीवुड और क्रिकेट का पावर कपल कहे जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे हैं तब से वह लगातार चर्चा में बने हुए है । मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने के बाद विराट और अनुष्का इन दिनों दक्षिण अफ़्रीका में अपने नए साल के विस्तारित जश्न में डूबे हुए है । विराट जहां अफ़्रीका अपने काम के चलते गए हैं वहीं अनुष्का उनका साथ देने के लिए उनके साथ गई है । लेकिन एक बार फ़िर दोनों हालिया जारी तस्वीर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है ।

विराट और अनुष्का की ये तस्वीरें किसी शादी का अन्य फ़ंक्शन की नहीं बल्कि उनकी शॉपिंग को लेकर है । अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की ये तस्वीर दरअसल, उनके एक फ़ैन ने शेयर की है जिसमें ये नवविवाहित जोड़ा केप टाउन में 50% सेल वाली दुकान के बाहर खड़े हैं जिसके सामान पर 50 प्रतिशत सेल चल रही है । सेल वाली दुकान पर हाथ में बैग थामे हुए विराट को देखकर लोगों ने ट्विटर पर उनक मजाक उड़ाना शुरू कर दिया ।

अभी कुछ दिन पहले, एक वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भारत के सबसे बड़े ब्रांडों में से एक के रूप में दिखाया गया है जिसमें दोनों की नेटवर्थ 600 करोड़ रुपए से ज्यादा है । इसलिए जब 50% सेल वाली दुकान पर विराट और अनुष्का को शॉपिंग करते हुए और विराट का बैग पकड़े हुए वाली तस्वीरें वायरल हुईं तो उनके फ़ैंस ने चुटकी ली और ट्वीटर पर जमकर इन तस्वीरों पर मजेदार ट्वीट्स किए । इअन तस्वीर पर फ़ैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और जमकर उनका मजाक उड़ाया । यहां हम आपके लिए लेकर आए कुछ मजेदार ट्विट्स जिन्हें पढ़कर यकीनन आपको हंसी आ जाएगी :

मजाकिया लहजे में एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कोहली वेडिंग प्लानर के दिए गए बिल को देखते हुए, अनुष्का- बेबी शॉपिंग पर चलें क्या । विराट- मैं एक सही जगह जानता हूं."

एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली: देखो अनुष्का मैं 50% वाला नहीं, मैं 100% वाला मेंबर हूं.’ एक और यूजर ने दोनों की कमाई का ब्यौरा डालते हुए लिखा, 'कोहली की कमाई लगभग 7.1 मिलियन डॉलर, अनुष्का की कमाई लगभग 3.2 मिलियन डॉलर. इसके बावजूद दोनों 50% छूट वाली जगह शॉपिंग कर रहे हैं.'

एक यूजर ने लिखा, ''विराट अनुष्का से कह रहे हैं- रिसेप्शन पर इतना खर्च करने के बाद सेल में ही शॉपिंग करना पड़ेगा डार्लिंग.''

फ़िल्मों की बात करें तो, जहां विराट कोहली भारतीय टीम के साथ 56 दिन के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं,वहीं अनुष्का शर्मा जल्द ही अपने होम प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म परी में नजर आएंगी । इसके बाद वह जल्द ही आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म जीरो में शाहरुख खान व कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगी ।