रणबीर कपूर इन दिनों संजय दत्त के जिंदगी पर बेस्ड बायोपिक फ़िल्म की शूटिंग कर रहे हैं । इस फ़िल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार अदा कर रहे हैं । हाल ही में संजय दत्त बने रणबीर का लुक सामने आया जिसमें रणबीर हू-ब-हू संजय दत्त की तरह लग रहे थे ।

आपको बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में दिया मिर्जा संजय की पत्नी मान्यता दत्त का किरदार अदा करेंगी । लेकिन फ़िल्म में संजय के बच्चों का किरदार कौन अदा करेगा, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया था । लेकिन अब ये साफ़ हो गया है कि फ़िल्म में संजय के बच्चों का किरदार कौन अदा करेगा । तस्वीर में नजर आ रहे ये दोनों बच्चे संजय के जुड़वा बच्चों का किरदार निभाएंगे ।

संजय की बायोपिक फ़िल्म के लिए हाल में सामने आया रणबीर का लुक बिल्कुल संजय दत्त जैसा ही है । संजय दत्त जैसा दिखने के लिए रणबीर को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है । राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म के लिए रणबीर कपूर को सख्त फ़िजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा । संजय की शुरूआती जिंदगी से लेकर अब तक के सफ़र को निभाते हुए रणबीर नजर आएंगे ।

गौरतलब है कि संजय दत्त की इस बायोपिक में परेश रावल सुनील दत्त का किरदार अदा करेंगे और अनुष्का शर्मा एक पत्रकार के रूप में कैमियो करेंगी ।