बीते जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार भले ही उम्र का 90 का आंकड़ा पार कर लिया हो लेकिन आज के समय भी उनका जवाब नहीं । सायरा बानो और दिलीप कुमार की ये जोड़ी आज के हर विवाहित और प्रेमी जोड़ी के लिए मिसाल है । इस उम्र पर भी दिलीप कुमार सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं और इस तरह वे अपने प्रशंसकों के करीब रहते हैं ।

ट्विटर पर दिलीप कुमार को ढेर सारा प्यार मिलता है इसलिए अब उन्होंने फ़ेसबुक पर भी ऑफ़िशियली तरीके से अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है । ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए दिलीप कुमार ने बताया कि, “आपकी इच्छा के आधार पर, मैंने आज फेसबुक अकाउंट बनाया है. यही एकमात्र फेसबुक अकाउंट है, जिस पर मैं एक्टिव हूं.”

फ़ेसबुक पर अपना डेब्यू कर चुके दिलीप कुमार ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं । इस अकाउंट का नाम ‘ऑफिशियल : दिलीप कुमार’ है । बता दें कि 94 साल के दिग्गज अभिनेता पीठ दर्द से पीड़ित हैं और 33-सेकंड के इस वीडियो में उनके हाथ में एक बिस्कुट है । वीडियो में सायरा ने दिलीप कुमार से बात करने की कोशिश की है और उनसे बिस्कुट के स्वाद के बारे में पूछा है, बिस्कुट खाते हुए उनकी आंखें बंद हैं । बेहद ही इमोशनल वीडियो में बॉलीवुड के ‘ट्रेजडी किंग’ हैं और अंत में सायरा बानो अपने पति के गाल पर किस करती हैं । यहां देखें वीडियो…

इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “पीठ के नीचले हिस्से में परेशान कर देने वाला दर्द. चाय का ताजा कप हमेशा तरोताजा करता है ।”

गौरतलब है कि एक दिन पहले पंजाब एसोसिएशन ने उनके निवास पर उन्हें लिविंग लीजेंड लाइफटाइम अवार्ड से नवाजा गया था. उन्हें पर्दे पर आखिरी बार 1998 की फिल्म ‘किला’ में देखा गया

था ।