
जैसा की सभी को पता है कि मशहूर फ़िल्ममेकर करण जौहर हाल ही में सरोगेसी के माध्यम से जुड़वा बच्चों यश और रुही के पिता बने हैं । पिता बनने के बाद करण की खुशी जगजाहिर है । जब से करण पिता बनें हैं तब से पूरा बॉलीवुड उनके बच्चों से मिलने उनके घर जा रहा है और अपनी तरफ़ से उन नन्हें से बच्चों को तोहफ़ा दे रहा है । हाल ही में जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने करण जौहर के बच्चों को इतना बेशकीमती तोहफ़ा दिया, जिसको पाकर यकीनन उन्हें अपनी मां की कमी नहीं खलेगी ।
Thank you so much Javedsaab @Javedakhtarjadu .... pic.twitter.com/l8Zi5fgDFR
— Karan Johar (@karanjohar) April 11, 2017
दरअसल, जावेद अख्तर ने करण जौहर के बच्चों रुही और यश के लिए एक स्पेशल कविता लिखी है और जिसे फ़्रेम कराकर उन्होंने करण जौहर को गिफ़्ट की । लेखक जावेद अख्तर ने करण के बच्चों को दो कविताएं गिफ्ट की हैं जिसका शीर्षक है 'यश' और 'रूही' । इन कविताओं में जावेद अख्तर करण के बेटे यश जौहर और बेटी रूही जौहर को उनके नामों के मायने समझाए हैं । जावेद अख्तर ने अपनी इस कविता में लिखा, 'नन्हें मुन्ने यश जौहर, क्या तुम्हें पता है तुमको ये जो नाम मिला है, इसका पूरा मतलब क्या है ।' जावेद अख्तर ने अपनी इस कविता में नाम में करण जौहर के पिता यश जौहर के नाम के बारे में लिखा है । वहीं अपनी दूसरी कविता में जावेद अख्तर ने रूही को उसके नाम का मतलब बताते हुए कविता लिखी है । करण जौहर ने अपने बच्चों को मिले इस खूबसूरत गिफ्ट को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है ।
हाल ही में सरोगेसी के माध्यम से पिता बने करण जौहर कुछ दिन पहले ही अपने बच्चों को अस्पताल से घर लाए हैं । करण जौहर ने सरोगेट मदर को शुक्रिया अदा करते हुए एक बयान में कहा, 'मेरा सपना पूरा करने के लिए मैं सरोगेट मां का हमेशा आभारी रहूंगा । वो हमेशा में दुआओं में रहेंगी ।' गौरतलब है कि करण जौहर के बच्चों का कमरा खुद गौरी खान ने सजाया जिसकी तस्वीरें हमने आपसे शेयर की थी ।
















