तापसी पन्नू को यदि लेडी अक्षय कुमार कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा । साल भर में तीन से चार फ़िल्में देने वाली तापसी पन्नू को हाल ही में आनंद एल राय और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनने वाली मिस्ट्री ड्रामा के लिए साइन किया गया । और अब खबर आ रही है कि संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म में तापसी पन्नू लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगी । भंसाली की इस कथित फ़िल्म में तापसी पन्नू डबल रोल में नजर आएंगी ।

SCOOP: संजय लीला भंसाली की अगली फ़िल्म में तापसी पन्नू की एंट्री, निभाएंगी डबल रोल ?

तापसी पन्नू भंसाली की सिया जिया में करेंगी डबल रोल

यदि हालिया खबरों की मानें तो, तापसी को संजय लीला भंसाली की अगली फ़िल्म के लिए साइन किया गया है । भंसाली की इस फ़िल्म में तापसी डबल रोल में नजर आएंगी और इस फ़िल्म का नाम सिया जिया होगा । हालांकि अभी तक इस बारें में कोई ऑफ़िशियल ऐलान नहीं हुआ है लेकिन यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी । सिया जिया को शबीना खान द्दारा को-प्रोड्यूस किया जाएगा ।

तापसी के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही थप्पड़, रश्मि रॉकेट जैसी कई फ़िल्मों में नजर आएंगी । इसके अलावा वह अगले महीने से अनुराग कश्यप की हॉरर फिल्म की शूटिंग विदेश में शुरू करेंगी ।

यह भी पढ़ें : संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट सीखेंगी नई बोली

संजय लीला भंसाली इन दिनों आलिया भट्ट के साथ अपनी आगामी फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बिजी है । गंगूबाई काठियावाड़ी अगले साल 11 सितंबर को रिलीज होगी ।