कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म थलाइवी में जोर-शोर से जुटी हुई है । इस फ़िल्म में कंगना रनौत तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की भूमिका में नजर आएंगी । दिवंगत अभिनेत्री व पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता की जिंदगी पर बेस्ड थलाइवी के लिए कंगना रनौत कोई कसर नहीं छोड़ रही है ।

Thalaivi: जयललिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर सामने आया कंगना रनौत का नया लुक, अंतर कर पाना मुश्किल

थलाइवी फिल्म से कंगना रनौत का नया लुक

आज जयललिता की बर्थ एनिवर्सिरी पर मेकर्स ने कंगना नया लुक जारी किया है जिसमें वह हूबहू जयललिता की ही तरह दिख रही हैं ब्‍लैक ऐंड वाइट बॉर्डर के साथ वाइट साड़ी में कंगना का यह लुक तब तक का है, जब जयललिता पॉलिटिक्‍स में एंट्री करने वाली थीं ।

निर्देशक विजय कहते हैं, “मैडम जयललिता कई लोगों के लिए प्रेरणा रही हैं । उनका जीवन एक कहानी है जिसे लाखों लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता है और आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी होने के नाते हमने यह सुनिश्चित करने का फैसला किया कि हम उसे याद करके महान व्यक्तिमत्व का सम्मान करने से नहीं चूकेंगे । थलाइवी में कंगना को भूमिका में पूरी तरह से समर्पित होने के लिए उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं । हमें यकीन है कि उनका योगदान पूरी फिल्म की गुणवत्ता को वे अपने कैलिबर से सर्वश्रेष्ठ बनाएगी ।”

THALAIVI FIRST LOOK: ‘जयललिता’ के रूप में कंगना रनौत का ट्रांसफ़ोरमेशन चौंका देगा, अगले साल इस दिन रिलीज होगी जयललिता बायोपिक-थलाइवी

ए एल विजय के निर्देशन में बन रही थलाइवी, एक बहुभाषी फ़िल्म है जो हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी । कंगना के अलावा इस फ़िल्म में एमजीआर के रोल में अरविंद स्‍वामी नजर आएंगे । इस फिल्म को विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है ।