हमें यकीन है कि आपने भी अपने जीवन में कभी सुपरस्टार को अपने घर बुलाने का सपना ज़रूर देखा होगा । कैसा लगेगा अगर वाकई में यह सपना साकार हो जाए तो? स्टार प्लस और 'टेड टॉक्स इंडिया नई बात' अपने सभी दर्शकों के लिए एक अद्भुत सरप्राइज ले कर आये है । उच्च तकनीक की मदद से, दुनिया भर के दर्शक अब किंग खान का अपने लिविंग रूम में स्वागत कर सकेंगे । जी हाँ, यह सच है!

srk-2

हमें सिर्फ़ अपने फोन से इस लिंक https://tedtalksindianayibaat.hotstar.com/ पर जाना है और बस हो गया आपका काम! जिसके बाद शाहरुख खान आपके घर में खड़े होकर अपने आने वाले शो "टेड टॉक्स इंडिया नई बात" के बारे में बात करते हुए नज़र आएंगे। इतना ही नहीं, जब अभिनेता अपने शो के बारे में बात कर रहे होंगे तब यह वेबसाइट आपको सुपरस्टार के साथ एक फोटो / वीडियो कैप्चर करने का भी मौका देगी । भला, इससे अधिक दिलचस्प ओर क्या हो सकता है!

हमारे टेलिविज़न सितारों ने भी इस मौके का फायदा उठाया और अपने घरों में किंग खान का स्वागत किया । टेड टॉक्स इंडिया नई बात के इस डिजिटल इनोवेशन की सफलता, उनके चेहरे की खुशी खुद बयां कर रही थी । हर्ष राजपूत, कुणाल भान, स्मिता बंसल और रितु शेठ जैसी प्रसिद्ध टेलीविजन हस्तियों ने अपने घरों में शाहरुख खान को आमंत्रित करने के इस अनूठे अनुभव पर हाथ आजमाते हुए, दिलचस्प वीडियो पोस्ट किए हैं ।