मिस वर्ल्ड बनने के बाद बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह अपने शानदार अभिनय का जादू चलाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है । यूं तो देश और दुनिया से उन्हें खूब सारी जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं लेकिन उनके पति अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है । अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन की फोटो शेयर कर इटालियन भाषा में उन्हें बर्थडे विश किया है ।

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन को इटैलियन अंदाज में किया बर्थडे विश, लोगों को पसंद आया अभिषेक का रोमांटिक अंदाज !

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय बच्चन को इटैलियन अंदाज में बर्थडे विश किया

अभिषेक ने ऐश की खूबसूरत फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो प्रिंसिपेसा (Principessa)।' प्रिंसिपेसा एक इटैलियन शब्द है जिसका मतलब राजकुमारी होता है । अभिषेक का ये अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफ़ी पसंद आ रहा है । अभिषेक के इस पोस्ट पर कई सितारे ऐश्वर्या को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं । इन सितारों बिपाशा बसु, रितेश देशमुख, श्वेता बच्चन नंदा, सोनाली बेंद्रे और सुनील शेट्टी का नाम शामिल है । बता दें कि ऐश के इस खास दिन को अभिषेक और आराध्या इटली में सेलिब्रेट करेंगे ।

View this post on Instagram

Happy birthday Principessa!!! ❤️

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

गौरतलब है कि ऐश Longines watches, Dolce Vita के लॉंच के सिलसिले में रोम पहुंची थी । इस दौरान उन्होंने क्रीम और पीच कलर का गाउन पहना हुआ था जिसे डिजाइनर Nedret Taciroglu ने डिजाइन किया था ।

यह भी पढ़ें : 'मम्मी' ऐश्वर्या राय बच्चन की उपलब्धि पर आराध्या बच्चन की खुशी संभाले नहीं संभल रही, अभिषेक बच्चन बोले "proud husband!"

बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 12 साल हो चुके हैं । दोनों ने एक साथ कई फ़िल्मों में काम किया है ।