जब से सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान का जन्म हुआ है तब से यह लिटिल मंचकिन इंटरनेट के फ़ेवरिट बन गए हैं । बीते साल दिंसंबर में जन्मे तैमूर सबसे पहले तो अपने नाम को लेकर ज्यादा चर्चा में आए थे और उसके बाद इंटरनेट पर लीक हुई उनकी तस्वीर ने उन्हें लोकप्रियता दिला दी ।

यदि आप ये सोच रहे हैं कि करीना कपूर खान अपने प्यारे से तैमूर को मीडिया के कैमरों से छुपाएंगी, तो आप गलत सोच रहे हैं क्योंकि करीना ने खुलकर अपने बेटे को मीडिया को दिखाया । दर असल, गुरुवार की रात तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर का पहला जन्मदिन था और इस मौके पर उन्होंने एक छोटी सी पार्टी रखी थी, और इस पार्टी में करीना अपने बेटे तैमूर को लेकर पहुंची । पांच महीने के तैमूर को करीना की बांहो में देख मीडिया के हर कैमरे ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया । कॉटन डेनिम शर्ट और ब्लैक पेंट में करीना काफ़ी कूल दिखाई दे रही थीं वही तैमूर भी कुछ कम नहीं लग रहे थे, उन्होंने भी डेनिम जींस और शर्ट में काफ़ी स्मार्ट दिख रहे थे बिल्कुल अपने पापा की तरह । यदि ये कहें कि, तुषार के बेटे की जन्मदिन पार्टी में तैमूर पूरी लाइमलाइट चुरा कर सुपरस्टार बन गए तो गलत नहीं होगा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, करीना कपूर खान जल्द ही रिया कपूर की आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग शुरु करेंगी । इस फ़िल्म में करीना के साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर नजर आएंगी ।