
इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री दीपिका पादुकोण करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करने में कामयाब रहीं । दीपिका पादुकोण को हाल ही में मैक्सिम इंडिया के जून 2017 के अंक के कवर पेज पर नजर आईं और ये मैगजीन का अब तक का सबसे बोल्ड कवर पेज है ।
और ऐसा हो भी क्यों न हो, दीपिका पादुकोण सफ़ेद रंग की इस पोशाक में अब तक के सबसे सेक्सी अवतार में जो नजर आ रही हैं । अपने लंबे-लंबे सेस्की पैरों को फ़्लॉंटा करते हुए दीपिका अपनी सुडोल बॉडी को दिखा रही हैं । स्वनिल शिंदे की सफ़ेदरंग की हाई-वेस्टेड बॉटम, और क्रॉप्ड जैकेट में नजर आईं दीपिका को शैलेना नाथानी द्वारा स्टाइल किया गया । गीले बालों को पीछे की तरफ़ रखे हुए दीपिका का ये लुक काफ़ी उत्तेजक है । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए मैगजीन ने लिखा, “Deepika Padukone- The Hottest Woman of the Year.”
बुधवार के दिन 31 मई को, मैक्सिम इंडिया ने मैगजीन के फ़ोटोशूट की एक झलक शेयर की और लिखा, “Over a million votes later, here’s a little sneak peek at our No. 1 on the #MaximHot100! Stick around for more #MaximIndia #DPForMaxim.”
दोनों, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को विश्व की 2017 मैक्सिम हॉट 100 महिलाओं में शामिल किया गया है । सुपरमॉडल हेलि बाल्डविन इस सूची में शीर्ष स्थान पर थी, जबकि इसके भारत एडिशन में प्रियंका चोपड़ा को हराते हुए दीपिका पादुकोण ने बाजी मार ली ।
फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका पादुकोण इन दिनों संजय लीला भंसाली की आगामी महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे । यह फ़िल्म इसी साल 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
Over a million votes later, here's a little sneak peek at our No. 1 on the #MaximHot100! Stick around for more ;)#MaximIndia #DPForMaxim pic.twitter.com/Ut9EPpDvKM
— Maxim India (@MaximIndia) May 31, 2017
















