मॉडल से अभिनेत्री बनी शर्लिन चोपड़ा ने निश्चित रूप से मॉडलिंग और बॉलीवुड दोनों क्षेत्रों में अपना मुकाम बनाने के लिए काफ़ी लंबा सफ़र तय किया । शर्लिन ने अमेरिकी मैगजीन 'प्लेबॉय' के कवरपेज के लिए न्यूड फोटो शूट कराकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी । और आज शर्लिन के पास जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग हैं और उनके चाहने वालों की कमी नहीं है ।

शर्लिन अपने हर फ़ोटोशूट को अपने प्रशंसकों के साथ जरूर शेयर करती हैं और बीते दिन कराए गए फ़ोटोशूट में शर्लिन ने अपने सेक्सी अंदाज से इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी थी । एक बार फ़िर उसी फ़ोटोशूट में शर्लिन ने फ़िर से कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें उनकी चमकदार चोली और स्कर्ट उनकी खूबसूरती और हॉटनैस को बढ़ा रही है । फ़ोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “She wasnt looking for a knight she was looking for a sword #pic #by #luvisrani @luvisrani”. उसके बाद दूसरी फ़ोटो जिसमें उन्होंने हुस्न को झलकाते हुए ऑफ़ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है, को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “You can find me somewhere in between inspiring others, working on myself, dodging negativity n slaying my goals #sherlyn #sherlynchopra #pic by #luvisrani @luvisrani”.

शर्लिन चोपड़ा की ये तस्वीरें निश्चितरूप से देखने वालों को विचलित कर सकती हैं । फ़िल्मों की बात करें तो, शर्लिन चोपड़ा फ़िल्म वजह तुम हो के गाने 'दिल में छुपा लूंगा' में एक स्पेशल एपिरियंस में नजर आईं थी । शर्लिन ने अपनी शॉर्ट फ़िल्म माया के लिए काम शुरू कर दिया है ।