यूएस स्पेस एंड रॉकेट सेंटर (USSRC), ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का तहे दिल से स्वागत किया । सुशांत सिंह पहले ऐसे भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के अभिनेता है, जो इन दिनों नासा में स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं, जो जल्द ही एक अंतरिक्ष यात्री की जिंदगी को सिल्वर स्क्रीन पर उतारेंगे ।

जी हां, सुशांत सिंह राजपूत जल्द ही आगामी फ़िल्म चंदा मामा दूर के, में एक अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे । और इसलिए वह नासा के स्पेस और रॉकेट सेंटर में ट्रेनिंग ले रहे हैं । सुशांत अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं > और इसके लिए वह कई वर्कशॉप्स, और कई प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं ताकि वह अपने रोल के साथ न्याय कर सके ।

फिल्म के प्रोड्यूसर विक्की रजनानी ने सुशांत के ट्रेनिंग सेशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की है, साथ ही बताया कि चंदा मामा दूर के नासा पर ट्रेनिंग लेने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है । इस तस्वीर में सुशांत का पहनावा और स्पेशल किट वैसा ही है जैसा चंद्रमा पर जाने के वक्त अंतरिक्ष यात्री पहनते हैं ।

इस फ़िल्म के बारें में बातकरते हुए फ़िल्म के प्रोड्यूसर विक्की रजनानी कहते हैं कि, “ये हमारे लिए सम्मान की बात है कि ये फ़िल्म पहली ऐसी फ़िल्म बन रही है और सुशांत सिंह राजपूर पहले ऐसे अभिनेता हैं जो नासा जाकर इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं । निर्देशक संजय पुरन सिंह चौहान इसकी पटकथा और टेक्निकल चीजों पर पिछले 7-8 सालों से काम कर रहे हैं । हमें उम्मीद है हम सब इस फ़िल्म के साथ न्याय कर पाएंगे ।”

चंदा मामा दूर के, पहली प्रमाणिक साइंस फिक्शन स्पेस पर आधारित फ़िल्म है । इस फ़िल्म का नाम सुशांत सिंह राजपूत द्दारा रखा गया, इसे विक्की रजनानी और इरोज इंतरनेशनल द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है और संजय पूरण सिंह द्दारा इसे निर्देशित किया जाएगा ।