इसमें कोई शक नहीं है कि बिपाशा बसु सबसे हॉट अभिनेत्रियों में से एक है । भले ही बिपाशा ने फ़िल्मों से अपनी दूरी बना ली हो, लेकिन उनकी हॉटनैस आज भी कायम है । बिपाशा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने सेक्सी फ़िगर को फ़्लॉंट करते हुए अपनी हॉटनैस को दिखाती हैं, जिससे उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग में जबरदस्त इजाफ़ा होता है ।

बिपाशा बसु ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी फ़िट बॉडी किसी को भी अपने फ़िगर को बनाने के लिए प्रेरित कर सकती है । इसी के साथ इस तस्वीर में बिपाशा की हॉटनैस आज की अभिनेत्रियों की हॉटनैस को कड़ी टक्कर देने का माद्दा रखती है । पिंक कलर की बिकिनी में बिपाशा किसी जलपरी से कम नहीं लग रही हैं, उसके ऊपर से कड़ी धूप में मियामी के बीच उनका सेक्सी पोज किसी को भी रिझा सकता है । दर असल, बिपाशा की ये तस्वीर थ्रोबैक तस्वीर है जिसे उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने ही क्लिक किया । आपको बता दें कि ये तस्वीर पिछले महीने की है जब ये जोड़ी आईफ़ा 2017 में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क गई थी । इसका खुलासा बिपाशा ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उसके कैप्शन में लिखा,“Love the body you live in #throwback #Miami #southbeach #monkeylove #loveyourself #beachbum.”

फ़िल्मों की बात करें तो, बिपाशा बसु साल 2015 से बॉलीवुड फ़िल्मों में नजर नहीं आईं हैं । उनकी पिछली फ़िल्म अलोन थी, जिसमें उनके पति करण सिंह ग्रोवर थे । हाल ही में बिपाशा द-बैंग टूर में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा के साथ शामिल हुईं थी ।