
बॉलीवुड की फ़ैशन आइकन मानी जाने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म में नजर आएंगी । इन दिनों सोनम कपूर न्यूयॉर्क में शूटिंग कररही है । इसके अलावा सोनम अपनी बहन रिया कपूर की आगामी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग में भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी ।
जहां एक तरफ़ सोनम कपूर संजय दत्त की बायोपिक फ़िल्म के लिए न्यूयॉर्क में शूटिंग कर रही वहीं उनकी बहन अपनी फ़िल्म वीरे दी वेडिंग के लिए कपड़ेडिजाइन कर रही है ।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सोनम और रिया ने मिलकर अपने क्लोथिंग ब्रांड रीसन की शुरूआत की थी, जो काफ़ी सफ़ल साबित हुआ, अब ये दोनों बहने इसी कड़ी में नई रेंज लेकर आ रही हैं, "रिलेक्सिस्तान" जो की रिलैक्स वर्कर कलेक्शन होगा । सोनम और रिया जल्द ही अपने इस ब्रांड के लिए न्यूयॉर्कमें शूट करेंगी । इस शूट का आईडिया यह है की , जो महिलाये आराम से काम करती है और उनकी एक खास शैली हैं, इसीलिए न्यूयॉर्क एक परफेक्ट जगह है , फैशन लाइन लो शूट करने के लिए ।

गौरतलब है कि सोनम कपूर और रिया कपूर फैशन लेबल रीसन को पीपुलर फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने वीगन (शाकाहार) सामग्रियों से तैयार बैग्स की रेंज के लिए कम्पैशनेट (संवेदनशील) बिजनेस अवार्ड प्रदान किया गया था ।
















