बॉलीवुड के एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता सनी देओल, जो इन दिनों राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं, एक बार फ़िर पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं । सनी देओल ने साफ़ कर दिया है कि फ़िलहाल वह प्रोडक्शन और डायरेक्शन नहीं करेंगे । सनी ने एक्टिंग के प्रति दिलचस्पी दिखलाई है और साफ़ किया है वह एक बार फ़िर अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने के लिए एक सही प्रोजेक्ट की तलाश में है । सनी इन दिनों स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं ।

सनी देओल अपने कमबैक के लिए चाहते हैं एक दमदार किरदार, स्क्रिप्ट पर कर रहे हैं काम

सनी देओल को अच्छे किरदार की तलाश है

एक अखबार से हुई बातचीत में सनी ने बताया कि, वह एक ऐसे किरदार की तलाश में है जिसे देखकर न केवल दर्शक बल्कि वो खुद भी सरप्राइज हो जाएं । कोरोना काल में सनी अपनी फ़ैमिली के साथ समय बिता रहे हैं । लेकिन घर पर रहते हुए भी वह अपनी फ़िटनेस को लेकर कोई समझौता नहीं कर रहे हैं । वह अपने बेटे करण देओल के साथ अपना फ़िटनेस रुटीन फ़ोलो कर रहे हैं । इसी के साथ उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं उनके पिता धर्मेंद्र, जो इन दिनों अपने खंडाला फ़ॉर्महाउस में नेचर के करीब हैं, भी उनके साथ होते ।

यह भी पढ़ें : सस्पेंस एक्शन ड्रामा के साथ सनी देओल कर रहे हैं बॉलीवुड कमबैक, ये है पूरी डिटेल

गौरतलब है कि सनी ने अपने बेटे करण देओल की डेब्यू फ़िल्म पल पल दिल के पास के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था । खबरें आ रही थी सनी Zee 5 प्रोडक्शन की एक्शन सीरिज G 49 से अपना डिजीटल डेब्यू की भी तैयारी कर रहे हैं । इसके अलावा वह साउथ के निर्देशक हनु राघवपुड़ी द्वारा अभिनीत आगामी थ्रिलर में लीड रोल निभाते हुए भी नजर आएंगे । हालांकि अभी तक इस बारें में कुछ भी ऑफ़िशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है ।