
हाल ही में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का ग्लैमरस अवतार देखने को मिला था जब उनके जन्मदिन पर उसके करीबियों और परिवार द्दारा सुहाना की ग्लैमरस तस्वीर शेयर की गई । अपनी उसी छवि को बरकरार रखते हुए सुहाना खान ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ गर्मी को मात देने के लिए अपने दोस्तों के साथ बिकिनी अवतार लिया ।
स्टार किड सुहाना खान अपनी गर्ल गैंग़ यानी शनाया खान और अनन्या पांडे के साथ बिकिनी में खुद को फ़्लॉंट करते हुए नजर आईं । 17 वर्षीय शनाया खान अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी है । और अनन्या पांडे जो कि हाल ही में तब सुर्खियों में आई जब उनके पिता चंकी पांडे ने अपनी बेटी के ग्रेजुएट होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की ।
सुहाना खान सोशल मीडिया की सबसे ज्यादा चर्चित सेलिब्रिटी बन गई हैं । सुहाना खान के अलावा सैफ़ अली खान की बेटी सारा अली खान और श्रीदेवी की बेटी जह्नावी कपूर भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं ।
















