फ़िल्म एम एस धोनी- अनटोल्ड स्टोरी के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटनी ने अभी तक कोई हिंदी फ़िल्म साइन नहीं की लेकिन फ़िर भी वह सोशल मीडिया की पसंदीदा स्टार हैं । दिशा अक्सर अपने प्रशंसकों को अपनी जिंदगी की झलक दिखलाते हुए अपनी मस्तीभरी तस्वीरें और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं ।

हम सभी जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ़ और दिशा पटनी बहुत करीबी दोस्त हैं । उनके बारे में कपल होने की भी खबरें जोरों पर रही हैं । हालांकि दोनों ने अपने बीच ऐसे किसी भी रिश्ते की खबर के बारें में कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन उनके प्रशंसक दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं । लेकिन अब ऐसा लगता है कि दिशा पटनी के केवल टाइगर श्रॉफ़ के ही बेहद करीब नहीं है बल्कि टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ़ के भी बेहद करीब हैं । जी हां, इन दिनों दिशा की नई दोस्त टाइगर की छोटी बहन कृष्णा है ।

दिशा पटनी ने कृष्णा श्रॉफ़ के साथ कुछ फ़ोटो शेयर किए हैं जिसमें दोनों ने कुछ क्रेजी फ़ोटो फ़िल्टर का इस्तेमाल करते हुए मजेदार फ़ोटो एडिट किया है । दोनों ने एक दूसरे के साथ काफ़ी ज्यादा समय बिताया और एक दूसरे के साथ कई सारी स्लेफ़ी क्लिक की । कृष्णा श्रॉफ़ के साथ फ़ोटो शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, “The Vella effect @kishushroff.”

गौरतलब है कि दिशा पटनी इन दिनों अपनी अगली फ़िल्म के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं ।