भले ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू नहीं किया हो लेकिन उनकी हर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा देती है । इन दिनों नव्या अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं ।

नव्या नवेली अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं । हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर बीच पर अपनी सहेली के साथ बिकिनी में एक फ़ोटो पोस्ट की । जिसमें नव्या काफ़ी हॉट लग रही हैं । सोशल मीडिया सेंसेशन नव्या फिलहाल न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर नव्या अपनी फ्रेंड के साथ न्यूयॉर्क की बीच लाइफ को एंजॉय कर रही हैं ।

आपको बता दें कि नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की बेटी हैं । चूंकि नव्या अभी पढ़ाई कर रही है इसलिए उनके बॉलीवुड डेब्यू के बारें में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता ।