शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान अब ग्रेजुएट हो चुकी है । और इसका ऐलान खुद शाहरुख खान ने किया कि उनकी बेटी सुहाना खान ने कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है । इसी के साथ शाहरुख ने सुहाना खान के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है कि -“असल ज़िंदगी में पहला कदम...स्कूल खत्म हुआ है ।” इतना ही नहीं कॉलेज की तरफ़ से ऑफिशयली ग्रेजुएट होने के बाद सुहाना को उनकी अदर एक्टिविटी के लिए कॉलेज की तरफ से सम्मानित भी किया गया । ग्रेजुएशन खत्म होने के बाद सुहाना खान ने अपने दोस्तों के संग कुछ तस्वीरें क्लिक करवाई जिसमें सुहाना का गॉरजियस लुक सामने आया ।

सुहाना खान ने फ़्रेंड्स संग की मस्ती
सामने आए फ़ोटो में सुहाना सफेद रंग के ट्यूब टॉप,काले रंग की पेंसिल स्कर्ट में बेहद खूबसूरत लग रही है । सुहाना का अपने दोस्तों संग मस्ती का अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । सुहाना ने लंदन के अर्डिंग्ली कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है। सुहाना को ग्रेजुएशन पूरा होने के साथ-साथ कॉलेज में कल्चरल एक्टिविटीज में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया है ।
शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी खान अपनी बेटी सुहाना के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लंदन रवाना हुए थे । प्राउड पेरेंट्स ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थी । गौरी खान ने सोशल मीडिया पर लिखा- सुहाना को ड्रामा के फील्ड में बेहतरीन योगदान के लिए रसेल कप मिला है । वहीं, शाहरुख खान ने लिखा- आखिरी पिज्जा, आखिरी ट्रेन का सफर, असल दुनिया में पहला कदम । स्कूल खत्म हुआ है लेकिन सीखना खत्म नहीं हुआ है ।
सुहाना कॉलेज में ड्रामा, स्टेज और थिएटर में काफी एक्टिव रही । शाहरुख खान ने भी कहा था कि सुहाना को एक्टिंग काफी पसंद है । सुहाना ने कॉलेज में रोमियो जूलियट प्ले में जूलियट का किरदार निभाया था । अब बस सभी को सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है ।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
















