
जैसा की अब तक हम जानते हैं कि रईस की टीम ने अपनी फ़िल्म का प्रचार करने के लिए अलग रणनीति अपनाई है । शाहरुख खान सहित रईस की टीम ने रईस का प्रमोशन करने के लिए मुंबई से दिल्ली तक का सफ़र 'अगस्त क्रांति एक्सप्रेस' में किया । इस सफ़र में शाहरुख खान अकेले नहीं हैं बल्कि उनकी फिल्म में आइटम नंबर करने वाली 'लैला' यानी सनी लियोनी भी साथ हैं ।
ट्रेन में शाहरुख खान के अलावा, सेक्सी-हॉट अभिनेत्री सनी लियोन, जो रईस में 'लैला मैं लैला' गाने पर आइटम नंबर कर रही हैं, भी सवार हुईं । यदि खबरों की मानें तों, सनी लियोन बुरका पहन कर मुंबई सेंट्रल स्टेशन से उस ट्रेन में सवार हुईं थी जिसमें शाहरुख खान सफ़र कर रहे थे । वास्तव में सनी लियोन को देखना दिलचस्प था क्योंकि वो रईस का प्रमोशन करने के लिए पहली बार भारतीय रेल में सफ़र कर रही थीं । अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए स्टेशनों पर जमा हुई भारी संख्या में भीड़ को देखकर सनी लियोन वाकई बहुत हैरान रह गई ।

हालांकि पूरी ट्रेन ट्रिप के दौरान रईस की टीम को भारी सफ़लता मिली, सिवाय वड़ोदरा स्टेशन पर हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के, जहां एक आदमी ने अपनी जान गंवा दी और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए ।
शाहरुख खान और सनी लियोन के अलावा रईस में माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















