Jackie-Chan-arrives-in-Mumbai-to-promote-his-film-Kung-Fu-Yoga-1

अभी कुछ दिन पहले, हॉलीवुड एक्शन स्टार विन डीजल अपनी फ़िल्म 'xXx: द रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आईं, के प्रमोशन के लिए भारत आए । इस बार चीनी सुपरस्टार जैकी चैन भारत में अपनी आगामी फ़िल्म 'कुंग फू योगा' का प्रमोशन करने के लिए एक दिन के लिए भारत दौरे पर आए हैं । मार्शल आर्ट के चैम्पियन जैकी चैन आज सुबह मुंबई पहुंचे और यहां उनका साथ दे रहे हैं उनके को-स्टार सोनू सूद ।

जैकी चैन और उनकी फ़िल्म की टीम आज मुंबई पहुंच गई है । मुंबई में जैकी चैन और उनकी टीम का तहे दिल से स्वागत किया गया । जैकी पहले भी भारत आ चुके हैं । लेकिन यह पहली बार है जब वह अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे हैं । जहां एक तरफ जैकी चैन की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है, वहीं उनका स्वागत पूरे भारतीय ढंग से किया गया । खबर है कि अपने एक दिन के दौरे में जैकी चैन फ़ाइव स्टार होटल में ठहरेंगे जहां फ़राह खान द्दारा कॉरियोग्राफ़ डांस नंबर दिखाया जाएगा । जैकी चैन के स्वागत में इस गाने पर उन्हीं की फ़िल्म के सितारे दिशा पटानी, अमायरा दस्तूर और सोनू सूद थिरकेंगे ।

Jackie-Chan-arrives-in-Mumbai-to-promote-his-film-Kung-Fu-Yoga-2

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीनी सुपरस्टार जैकी चैन ने, जैसा की वादा किया था, कि वह अपने मुंबई दौरे के दौरान सलमान खान से मिलेंगे । तो अब ये देखना होगा कि क्या जैकी चैन मुंबई आकर अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकालकर सलमान खान से मिलने में सक्षम होंगे ।

जैकी चेने के अलावा 'कुंग फू योगा' में सोनू सूद, दिशा पटानी, अमायरा दस्तूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म 27 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।