
जब से फ़िल्ममेकर कबीर खान ने सलमान खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म ट्यूबलाइट की घोषणा की है तब से फ़िल्मों को लेकर कई तरह की सकारात्मक खबरें आ रहीं हैं > वहीं दूसरी तरफ़, कबीर खान के साथ सलमान खान की ये तीसरी फ़िल्म है, (एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान की जबरदस्त सफ़लता के बाद) । इस फ़िल्म की एक खास बात ये भी है कि इसमें पहली बार एक चीनी अभिनेत्री झु झु नजर आएंगी जो सलमान खान के साथ रोमांस करती हुईं नजर आएंगी ।
जैसा की हम सभी जानते हैं कि सलमान खान बच्चों के बेहद शौकीन है उन्हें बच्चों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है । कबीर खान ने हाल ही कुछ फ़ोटो शेयर कर इसका प्रमाण दे दिया । मनाली में ट्यूबलाइट के दौरान अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बीच सलमान खान बच्चों को ऑटोग्राफ़ देते हुए नजर आ रहे हैं । कबीर खान ने फ़ोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “@BeingSalmanKhan signing autographs for school children #Tubelight #Manali #BehindTheScenes #Eid2017”.
गौरतलब है कि ट्यूबलाइट एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है यह फिल्म क्रॉस-बार्डर लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें भारत के लड़के को चीन की लड़की से प्यार हो जाता है । ट्यूबलाइट अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















