
सलमान खान एक बार फ़िर अपने सबसे लोकप्रिय रिएलटी शो बिग बॉस के साथ टीवी पर लौट रहे हैं । बिग बॉस के सीजन 10 का ग्रांड लॉंच 16 अक्टूबर को होगा । सुनने में आया है कि बिग बॉस का ये नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और बड़े स्तर का होगा क्योंकि इसमें पहले से अलग गैर सेलिब्रिटी प्रतिभागी को शामिल किया जा रहा है ।
हालांकि बिग बॉस सीजन 10 के ग्रांड लॉंच में अभी कुछ दिन बाकी है, लेकिन ये साफ़ हो गया है कि लॉंच पर पहली सेलिब्रिटी गेस्ट कौन होगी/होगा । दीपिका पादुकोण जल्द ही सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 10 को लॉंच करती हुईं नजर आएंगी । दरअसल दीपिका इस शो में अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को प्रमोट करने के लिए आएंगी । कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने इस खबर की पुष्टि की है और एक फ़ोटो व वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका इस लॉंच का एक हिस्सा होने के लिए प्रशंसकों से पूछती हैं ।
दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में विन डीजल, रुबी रोज, नीना डोब्रेव और रुबी रोज भी नजर आएंगी । निर्देशक डी.जे. कारुसो की यह फ़िल्म 20 जनवरी 2017 को रिलीज होगी ।
















