अक्षय कुमार जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी कॉप ड्रामा सूर्यवंशी में एक्शन अवतार में नजर आएंगे । यह फिल्म 2020 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है । दर्शकों में इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साह है । जहां इस फ़िल्म में पहली बार रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार ने साथ काम किया है वहीं अक्षय एक बार फ़िर कैटरीना कैफ़ के साथ नजर आएंगे । सूर्यवंशी के साथ अक्षय और कैटरीना पूरे 10 साल बाद पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे । दोनों ने एक साथ कई हिट फ़िल्में दी है । दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है ।

सूर्यवंशी में कैटरीना कैफ के साथ काम करके ऐसा फ़ील करते हैं अक्षय कुमार, रोमांटिक फ़ोटो के साथ शेयर की फ़ीलिंग्स

अक्षय कुमार ने कैटरीना कैफ़ के साथ अपने सूर्यवंशी अनुभव को बताया

सूर्यवंशी का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज किया जाएगा लेकिन उससे पहले अक्षय ने अपनी सूर्यवंशी को-स्टार कैटरीना के साथ अपने काम करने के अनुभव को शेयर किया है । फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है कि, 'अगर मुझसे एक फोटो से कैटरीना के संग शूटिंग के बारें में पूछा जाए तो यह होगा #गुड वाइब्स ओनली #सूर्यवंशी'

View this post on Instagram

If I had to describe shooting with @katrinakaif in one picture, this would be it :) #GoodVibesOnly #Sooryavanshi #BTS

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

पोस्ट की गई फ़ोटो में अक्षय और कैटरीना काफ़ी रोमांटिक अंदाज में दोनों डूबते हुए सूरज को देख रहे हैं । इस फ़िल्म में अक्षय और कैटरीना रोमांटिक जोड़ी के रूप में दिखाई देंगी । जहां अक्षय पुलिस अफ़सर के रूप में नजर आएंगे वहीं कैट डॉक्टर के रूप में नजर आएंगी ।

यह भी पढ़ें : CONFIRMED: अक्षय कुमार की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी का ट्रेलर उनके लकी नंबर डेट पर होगा रिलीज, ये है डिटेल

फ़िल्म सूर्यवंशी की बात करें तो इसमें अक्षय और कैटरीना के अलावा जैकी श्रॉफ़, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स में रोहित शेट्टी की पिछली कॉप ड्रामा सिंघम और सिम्बा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे । मेकर्स अपनी फ़िल्म को इसकी तय रिलीज डेट, 27 मार्च से दो दिन पहले रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे है ।