रोहित शेट्टी की अगली कॉप ड्रामा सूर्यवंशी के लिए दर्शकों का उत्साह चरम सीमा पर है । अक्षय कुमार अभिनीत सूर्यवंशी अपनी रिलीज से बस कुछ ही दीन दूर है ऐसे में हर कोई इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहा है । तो इस बारें में बॉलीवुड हंगामा ने पहले बताया था कि, मेकर्स सूर्यवंशी का ट्रेलर 27 फ़रवरी को रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं क्योंकि फ़िल्म 27 मार्च को रिलीज होने केलिए तैयार है । लेकिन अब हमें एक्सक्लूसिवली पता चला है कि, मेकर्स ने अपने प्लान में कुछ बदलाव किया है । और अब सूर्यवंशी का ट्रेलर 27 फ़रवरी को रिलीज नहीं होगा ।

CONFIRMED: अक्षय कुमार की कॉप ड्रामा सूर्यवंशी का ट्रेलर उनके लकी नंबर डेट पर होगा रिलीज, ये है डिटेल

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ट्रेलर उनके लकी नंबर पर रिलीज होगा

फ़िल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है कि, ''सूर्यवंशी का ट्रेलर 2 मार्च को रिलीज होगा । मेकर्स इस बात से अच्छी तरह वाकिफ़ है कि सूर्यवंशी को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है । हो भी क्यों न आखिर अक्षय और रोहित पहली बार जो साथ आ रहे हैं वो भी एक्शन ड्रामा में । वहीं रोहित की कॉप फ़्रैंचाइजी पहले से ही दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी है । अब क्योंकि सूर्यवंशी 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसलिए वह प्रमोशन के लिए 25 दिन पर्याप्त मान रहे है ।''

यह भी पढ़ें : Sooryavanshi: अक्षय कुमार ने 'सिंघम' और 'सिम्बा' संग दिखलाए 'पुलिस की दुनिया के देसी अवेंजर्स'

इसके अलावा सूत्र ने यह भी बताया कि, ''अक्षय का लकी नंबर 9 है । और 02-03-2020 का कुल जोड़ भी 9 है । इसलिए वह इस ट्रेलर को इसी दिन रिलीज करने पर जोर दे रहे है । इसलिए 27, फ़रवरी को भी ऐसा ही सोचकर ट्रेलर रिलीज के लिए चुना था । इससे पहले अक्षय की गुड न्यूज भी 27 दिसंबर को रिलीज हुई थी और ट्रेलर 18 नंबवर को आया था । इसके अलावा उनकी मिशन मंगल का ट्रेलर भी 28 जुलाई को आया था । इन सभी डेट्स का कुल जोड़ 9, आता है । इसलिए वह अपनी इस परंपरा को आगे तक बनाए रखना चाहते है ।''

फ़िल्म सूर्यवंशी की बात करें तो इसमें अक्षय के साथ कैटरीना कैफ़, जैकी श्रॉफ़, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । सूर्यवंशी के क्लाइमेक्स में रोहित शेट्टी की पिछली कॉप ड्रामा सिंघम और सिम्बा अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे ।