आज की जीवनशैली के विपरीत, भूमी पेडनेकर 70 के दशक में स्थापित फिल्म सोनचिड़िया के लिए चंबल के निवासी की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं । अभिषेक चौबे की डकैत ड्रामा फ़िल्म सोन चिड़िया के लिए किरदार को पूर्ण तरीके से हासिल करने के लिए भूमि पेडनेकर को खुद को अलग-थलग करना पड़ा, वो भी 45 दिनों तक ।

सोनचिड़िया के लिए भूमि पेडनेकर ने की इतनी मेहनत
इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा,"मैंने किरदार को समझने के लिए 45 दिनों के लिए खुद को दुनिया से अलग कर लिया था । अभिनय कायापलट की एक प्रक्रिया है; यह खुद को भूल कर, कोई और बनने की प्रक्रिया होती है । सोनचिड़िया के लिए, मुझे ऐसा करने की आवश्यकता थी । उस व्यक्ति के मानस और व्यवहार को समझने के लिए मुझे दुनिया से खुद को अलग करना पड़ा ।"
"मुझे उस किरदार के बारे में जानने के लिए बहुत सी चीज़ों से अनजान होना पड़ा । मेरे पास रेफरेंस के रूप में उपयोग करने के लिए बहुत कम कंटेंट था, और मुझे स्क्रिप्ट से मिले कंटेंट पर काम करना था । जब तक चंबल के लिए मैं अपनी उड़ान में सवार नहीं हुई, तब तक मैं घर पर ही रही, शोध किया और सीमित मानवीय संपर्क किया ।"
डाकू ड्रामा है सोनचिड़िया
चंबल में आने के बाद, अभिनेत्री ने अपने उपन्यास पर काम करने से पहले अलगाव के लिए एक और सप्ताह का समय लिया। इतना ही नहीं, अपने किरदार के लिए भूमि ने बुंदेलखंडी भाषा भी सीखी है ।
मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि, मनोज वाजपेयी, रणवीर शोरे और आशुतोष राणा अभिनीत, सोनचिड़िया में डाकू के युग पर आधारित में एक देहाती और कट्टर कहानी प्रस्तुत की जाएगी ।
अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित सोनचिड़िया में धमाकेदार एक्शन की भरमार हो गी। फ़िल्म में मध्य भारत में डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी । मध्यप्रदेश के घाटियों में फिल्माई गयी, सोनचिड़िया में शानदार कलाकरों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश की जाएगी ।
उड़ता पंजाब और इश्किया जैसी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे अब अपनी आगामी फिल्म सोनचिड़िया के साथ चंबल की कहानी प्रस्तुत करने के लिए तैयार है ।
यह भी पढ़ें : आयुष्मान खुराना का खुलासा, 'भूमि पेडनेकर एक घंटे भी बिना सेक्स के नहीं रह सकतीं'
निर्माता रोनी स्क्रूवाला जिन्होंने न केवल ब्लॉकबस्टर हिट दी हैं बल्कि पुरस्कार विजेता फिल्मों के सरताज अब सोनचिड़िया पेश करने के लिए तैयार हैं ।
















