बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया के मनोरंजक चैट शो वोग BFFs का नया सीजन मजेदार सवाल-जवाब से भरा हुआ है । इस शो के नए एपिसोड में शुभ मंगल सावधान की जोड़ी आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर बतौर गेस्ट पहुंची । हाल ही में इस एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया जिसमें आयुष्मान खुराना अपनी को-स्टार भूमि पेडनेकर के बारें में कई हैरान करने वाले खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं । इस दौरान भूमि पेडनेकर का शर्माना देखने लायक है ।

आयुष्मान खुराना ने भूमि पेडनेकर की सेक्स लाइफ़ के बारें किया खुलासा
शो के सवाल-जवाब राउंड के दौरान जब नेहा धूपिया ने आयुष्मान से सवाल पूछा कि, वे बिना सेक्स के कितने समय तक रह सकते हैं । इस पर आयुष्मान तो अपना जवाब बता देते हैं लेकिन भूमि थोड़ा नर्वस फील करती हैं । तभी आयुष्मान मजाकिया लहजे में उनके लिए जवाब दे देते हैं । वह कहते हैं कि भूमि एक घंटे से ज्यादा समय तक सेक्स के बिना नहीं रह सकतीं ।
इसके बाद नेहा आयुष्मान से भूमि को लेकर सवाल पूछते हैं कि भूमि को डेट करने वाले व्यक्ति को आप क्या टिप्स देना चाहेंगे । तो आयुष्मान कहते हैं कि वह व्यक्ति बेड पर पेशन्स दिखाए । तभी भूमि कहती हैं कि वह सब कुछ आराम से चाहती हैं- स्लो और रोमांटिक । आपको बता दें कि पूरे एपिसोड के दौरान आयुष्मान भूमि के बारे में और भी कई चौंकाने वाले अजीब खुलासे करते हैं जो फैंस को हंसने पर मजबूर कर देगा । चैनल ने शो का प्रोमो वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसे देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि यह एक मनोरंजक एपिसोड होने वाला है ।
यह भी देखें : शुभ मंगल सावधान और टॉयलेट एक प्रेम कथा के मजेदार और डबल मीनिंग डायलॉग्स पर भूमि पेडनेकर ने खुलकर बातचीत की
गौरतलब है कि आयुष्मान और भूमि ने दम लगा के हईशा (2014) और शुभ मंगल सावधान (2017) में अपनी जबरदस्त कैमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था । और अब दोनों के बीच की यही कैमिस्ट्री हमें नेहा के शो के इस आगामी एपिसोड में भी देखने को मिलेगी । एपिसोड के इस रिलीज हुए इस ट्रेलर ने पूरे एपिसोड के लिए बेकरारी को और ज्यादा बढ़ा दिया है ।
यह भी देखें : " चरम-आनन्द को ही प्यार वाला करंट बोल सकते है": आयुष्मान खुराना | शुभ मंगल सावधान
आपको बता दें कि आयुष्मान और भूमि की जोड़ी आगामी फ़िल्म मनमर्जियां में एक साथ देखने को मिलेगी ।
















