सोनाक्षी सिन्हा की वजन घटाने की जर्नी उनके फ़ैंस के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है । सोनाक्षी सिन्हा ने फ़िल्मों में अपना डेब्यू करने से पहले अपना तकरीबन 30 किलो वजन कम किया था । शुरूआत में सोनाक्षी काफ़ी मोटी थी लेकिन उन्हें एक अभिनेत्री बनना था इसलिए उन्होंने अपने वजन को कम किया और आज वो एक फ़िट अभिने्त्री में शुमार है । सोनाक्षी ने पहली बार अपने सोशल अकाउंट पर अपना वर्क आउट वीडियो पोस्ट किया है जो किसी को भी फ़िट रहने केलिए मोटिवेट कर सकता है ।

सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट किया वर्कआउट वीडियो
वैसे टोटल धमाल फ़िल्म में सोनाक्षी का 'मुंगड़ा' आइटम नंबर आज भी यादगार है तो सिर सोनाक्षी की हॉटनैस के कारण । सोनाक्षी ने इस गाने में अपनी शानदार परफ़ोरमेंस से कितने दिलों को धड़का दिया था । इन दिनों सोनाक्षी अपनी फ़िटनेस पर काम कर रही है । हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह pilates session करती हुई नजर आ रही है । सोनाक्षी को यूं एक्सरसाइज करते हुए देख आपको भी जिम जाने का मन करने लगेगा । इस वीडियो को पोस्ट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, “Getting back in the groove! #pilatesgirl #coreworkouts”
यह भी पढ़ें : मोटी कहने वालों को सोनाक्षी सिन्हा की ललकार-'कोई मेरे मुँह पर आकर बोले तो मैं दो मुक्के ना दे दूँ उसको'
सोनाक्षी ने इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म दबंग 3, की शूटिंग से ब्रेक लिया हुआ है । दबंग 3 में एक बार फ़िर सोनाक्षी रज्जो के किरदार में नजर आएंगी । प्रभु देवा द्दारा निर्देशित फ़िल्म की लगभग आधी शूटिंग हो चुकी है ।
















