शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भले ही फ़िल्मी दुनिया से दूर रहते हों लेकिन उनकी फ़ैन फ़ोलोइंग भी कुछ कम नहीं है । यदि शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं तो उनके प्रिंस आर्यन खान भी तमाम स्टार किड में काफ़ी लोकप्रिय है । हम जानते हैं कि अपने पापा की तरह आर्यन भी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाना चाहते हैं । इसलिए वह इन दिनों प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया में फिल्म निर्माण का अध्ययन कर रहे हैं । लेकिन फ़िल्मों में आने से पहले ही आर्यन खान की जबरदस्त फ़ैन फ़ोलोइंग हो गई है और इस बात का गवाह उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है ।

SNAPPED-Lady-killer-Aryan-Khan-with-a-mystery-woman

मिस्ट्री गर्ल के साथ आर्यन खान

बीती रात शाहरुख के लाड़ले आर्यन एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए । जैसे ही उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई, वैसे ही इसने आते ही इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी । लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे और खबरों का बाजार गर्म हो गया कि कहीं ये मिस्ट्री गर्ल आर्यन की लव इंस्टरेस्ट तो नहीं ? बहरहाल, इस तस्वीर के पीछे सच्चाई क्या है, ये तो नहीं पता लेकिन ये देखकर आर्यन की हाई-लाइफ़ का अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है । कहने की जरूरत नहीं है कि, आर्यन भी अपने पापा की तरह लड़कियों का दिल धड़काने का दम रखते है ।

SNAPPED-Lady-killer-Aryan-Khan-with-a-mystery-woman1

यह भी पढ़ें : फ़िरंग़ी दोस्त के साथ आर्यन खान का ये डैपर लुक लड़कियों का दिल धड़का देगा

काम की बात करें तो, वह फिल्म निर्माण के लिए एक व्यावहारिक प्रशिक्षण पाने के लिए एक सहायक निर्देशक के रूप में उद्योग में शामिल होने के लिए तैयार है । जबकि उनकी बहन सुहाना खान थोड़ी बहुत एक्टिंग कर अभिनय के क्षेत्र में छोटे-छोटे कदम बढ़ा रही है । सुहाना अक्सर अपने स्कूल-कॉलेज में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन करती हुई नजर आ जाती है । अपने बच्चों का कला के प्रति इस लगाव को देखकर पापा शाहरुख खान बेहद खुश होते हैं लेकिन इसी के साथ वह यह भी कहते हैं कि फ़िल्मों में आने से पहले, उनके बच्चे अपनी शिक्षा पूरी करेंगे । आर्यन ने फिल्म निर्माण में एक कोर्स करने से पहले लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी की । और अब सुहाना भी अपने भाई के नक्शेकदम पर चलते हुए अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है ।