शाहरुख खान को भले ही बॉलीवुड का किंग खान कहा जाए लेकिन उनके बच्चे बॉलीवुड में आने से पहले ही अपकमिंग स्टार्स बन गए है । भले ही वह फ़िलहाल अपनी पढ़ाई कर रहे हो और लाइमलाइट से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह स्टार बन चुके है । सुहाना खान जहां कई इवेंट्स की शान बनती है और पैपराजी को बड़ी ही स्मार्टली हैंडल कर लेती है वहीं आर्यन खान जितना हो सके इस लाइमलाइट/चकाचौंध से दूर रहना चाहते है ।

हाल ही में आर्यन खान की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई जो तेजी से इंटरनेट पर छा गई । एक तस्वीर में जहां आर्यन ब्लैक आउटफ़िट और लैदर जैकेट में अपनी दोस्त के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे है वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ कार में बैठे हुए नजर आ रहे है ।

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों दक्षिण कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय में फ़िल्मस स्टडी कर रहे है । उन्होंने लंदन में सेवनोक्स स्कूल से स्नातक किया ।