फिल्मों से दूर रहने के बावजूद शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान हमेशा चर्चा में बनी रहती है । सुहाना खान, जो इस समय लंदन में फ़िल्मों में आने के लिए पढ़ाई कर रही है, हमेशा अपने लुक और फ़ैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है । हाल ही में सुहाना का एक शादी फ़ंक्शन में ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था । और अब उसी शादी के फ़ंक्शन से सुहाना खान का एक और लुक सामने आया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे है । सुहाना इन दिनों कोलकाता में फ़ैमिली वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुई है । समारोह के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं ।

सुहाना खान का इंडो-वेस्टर्न लुक
सामने आई फोटो में सुहाना रेड एंड ग्रीन ट्रेडिशनल ऑउटफिट में दिख रही हैं । सुहाना इस फ़ोटो में इंडो-वेस्टर्न लुक में कहर बरपाते हुए नजर आ रही हैं । बता दें कि इस समय सुहाना अपनी सहेली की शादी के फंक्शन को खूब इंज्वाय कर रही हैं । यह फोटो सुहाना की कजिन आलिया चिब्बा ने शेयर की है । इससे पहले भी आलिया चिब्बा ने सुहाना की मेंहदी की फोटो शेयर की थी, जिसमें सुहाना मिंट ग्रीन कलर का सूट के साथ ही साथ हाथों में मेंहदी लगाए हुए नजर आईं थी ।
सुहाना के अलावा उनकी मम्मी गौरी खान का लुक भी सामने आया । गौरी ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत लग रही है ।
View this post on InstagramShaadi hai ... bride was the best dancer ❤️
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
यह भी पढ़ें : PHOTOS: फ़ैमिली वेडिंग फ़ंक्शन में सुहाना खान का ट्रेडिशनल लुक भी कम गॉरजियस नहीं है
सुहाना ने बीते साल, वोग मैगजीन की कवर गर्ल के रूप में ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा था । इसी के बाद से सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा जोर पकड़ने लगी । लेकिन शाहरुख ने पहले ही क्लीयर कर दिया कि जब तक सुहाना की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक वह बॉलीवुड में कदम नहीं रखेंगी । बता दें सुहाना को अभिनय में काफ़ी दिलचस्पी है और इसीके लिए वह विदेश में पढ़ाई कर रही है ।
















