रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की सबसे चर्चित फ़िल्म सिंघम अगेन का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है । मेकर्स ने अजय देवगन समेत सिंघम अगेन की बाक़ी की स्टार कास्ट के फर्स्ट लुक को रिवील कर दिया है । और अब फ़िल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि, सिंघम अगेन के सेट से रोमांचक एक्शन सीक्वेंस लीक हो गया है । कश्मीर में शूट हो रही सिंघम अगेन के सेट से अजय देवगन और जैकी श्रॉफ के बीच फ़ाइट सीन लीक हो गया है ।

सिंघम अगेन के सेट से लीक हुआ अजय देवगन और जैकी श्रॉफ के बीच हो रहा एक्शन सीक्वेंस ; वीडियो वायरल

सिंघम अगेन के सेट से लीक हुआ एक्शन सीक्वेंस

लीक हुए एक वीडियो में जहां अजय देवगन और जैकी श्रॉफ़ के बीच हाथापाई होती दिख रही है वहीं दूसरे लीक वीडियो में रोहित शेट्टी का ट्रेडमार्क स्टाइल- कार उड़ते हुए नज़र आ रही है । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिंघम अगेन के ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं ।

कहा जा रहा है कि,  इस बार फ़िल्म की कहानी आतंकवादियों से निपटते हुए नजर आएगी वहीं फ़िल्म में दीपिका पादुकोण पहली बार  लेडी सिंघम के रूप में स्टंट्स करती हुई नज़र आएंगी ।

सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की, सिंघम फ्रैंचाइज़ की तीसरी फ़िल्म है । सिंघम और सिंघम रिटर्न्स के बाद एक बार फिर अजय देवगन सिंघम अगेन में ‘बाजीराव सिंघम’ के किरदार में नज़र आने वाले हैं । इस बार सिंघम अगेन में दीपिका पादुकोण फ़र्स्ट लेडी कॉप के रूप में नज़र आएँगी । अजय के अलावा सिंघम अगेन में करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं । रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 2024 की मचअवेटेड फ़िल्म में से एक है ।