विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा का पावरफुल टीजर आज रक्षाबंधन के दिन रिलीज हो गया है । मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म छावा के टीजर से लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं । छावा के टीजर में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के दुर्जेय पुत्र महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिख रहे हैं । संभाजी महाराज के रूप में विक्की कौशल ने इतिहास से जुड़ी इस कहानी में अपने किरदार को दिल खोलकर जीया भी है । छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है । यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।

विक्की कौशल की छावा
टीजर में हजारों सैनिकों से अकेले लड़ते दिखे विक्की कौशल का दमदार लुक देख हर कोई हैरान है । एक बहादुर सैनिक की तरह लड़ते नजर आ रहे विक्की ने अपने लुक और एक्शन से सभी को इंप्रेस कर दिया है । टीजर की शुरूआत विक्की के डायलॉग से होती है जिसमें वह कहते हैं कि “शिवाजी महाराज को शेर कहते हैं...और हम शेर के बच्चे को छावा ।” वह सैनिक के लुक में घोड़े पर एंट्री करते हैं और ढेर सारे सैनिकों से लड़ते दिखते हैं ।
छावा में विक्की कौशल के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना भी नज़र आएँगी । छावा में रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले के रोल में नजर आएंगी । छावा में विक्की और रश्मिका के अलावा अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं ।
विक्की और रश्मिका की इसी साल 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी । और इसका बोक ऑफिस मुक़ाबला रश्मिका मंदाना की एक और बड़ी फ़िल्म पुष्पा 2 से होगा ।
















