श्रद्धा कपूर और उनके असल जिंदगी के भाई सिद्धांत कपूर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर भाई-बहन के किरदार में आगामी फ़िल्म हसीना पारकर में साथ नजर आने वाले हैं । जैसे-जैसे फ़िल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे स्टार कास्ट फ़िल्म के प्रमोशन में जी जान से जुट गई है ।

फ़िल्म के प्रमोशन के सिलसिले में श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर कृष्णा अभिषेक के टीवी शो 'द ड्रामा कंपनी' में पहुंचे । जैसा की सभी को पता है कि रक्षाबंधन का पावन त्यौहार नजदीक है और ऐसे में हर भाई-बहन इसके लिए उत्साहित हैं । और इससे बॉ्लीवुड ही अछूता नहीं है । जब श्रद्धा और उनके भाई सिद्धांत इस शो में अपनी फ़िल्म का प्रमोशन करने पहुंचे तो वहां उन्होंने राखी का त्यौहार मनाया और श्रद्धा ने सिद्धांत के राखी भी बांधी । यह कहने की जरूरत नहीं है कि, इसके बाद श्रद्धा और सिद्धांत दोनों ही इमोशनल हो गए थे, साथ ही वहां मौजूद दर्शक भी ये देखकर काफ़ी भावुक हो गए थे ।

फ़िल्म की बात करें तो, हसीना पारकर द्दारा निर्देशित और स्विस एंटरटेमेंट द्दारा प्रस्तुत किया गया है । इस फ़िल्म को नाहिद खान ने प्रोड्यूस किया है ।