रणवीर सिंह ने अपने स्टाइल के साथ नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं । जिस तरह से वह बेहद सहजता के साथ हर लुक को पूरे आत्मविश्वास के साथ कैरी करते हैं, वह वाकई सराहनीय है । हाल ही में रणवीर सिंह का ऐसा लुक सामने आया कि उसे देखकर महिलाओं का दिल धड़कना लाजिमी है ।

हाल ही में रणवीर सिंह ने एक हॉट फ़ोटोशूट करवाया जिसमें उनका स्मोकिंग किलिंग अवतार सामने आया । दरअसल, ये फ़ोटोशूट एक मैगजीन के कवर पेज के लिए कराया गया । अगस्त महीने की 'हैलो' मैगजीन के कवर पेज पर रणवीर सिंह अपने डेशिंग लुक में नजर आएंगे । ब्लूइश-ग्रीन कलर के रॉब और काले रंग की शर्ट, में रणवीर सिंह काफ़ी कूल नजर आ रहे हैं । इस तस्वीर को उनकी शर्ट के खुले बटन और चौड़ी छाती, बहुत सेक्सी बना रही है । रणवीर सिंह के इस फ़ोटो को देखकर यकीनन महिला वर्ग जरूर अपना दिल दे बैठेगा ।

फ़िल्मों की बात करें तो, रणवीर सिंह इन दिनों संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फ़िल्म पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त है । इस फ़िल्म में वह दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगे । यह फ़िल्म 17 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इसके अलावा रणवीर सिंह जोया अख्तर की फ़िल्म गुल्ली बॉय में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे । वहीं दूसरी तरफ़ रणवीर ने रोहित शेट्टी की एक्शन फ़िल्म को भी साइन किया है ।