वरुण धवन, जैकलिन फ़र्नांडीज और तापसी पन्नू अभिनीत फ़िल्म जुड़वा 2 इस साल की बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक है । इस फ़िल्म में वरुण प्रेम और राजा के डबल रोल में नजर आएंगे, इसके पहले भाग में ये रोल सलमान खान ने निभाए थे । हाल ही में इस फ़िल्म का मॉरिशस शूटिंग शेड्यूल खत्म हुआ है और शूटिंग करते-करते फ़िल्म के कलाकार वाकई एक दूसरे के करीब आ गए है और बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं ।

आज, तापसी पन्नू अपना जन्मदिन मना रही है और इस मौके पर उन्हें जुड़वा 2 की स्टार कास्ट से ढेर सारा प्यार मिल रहा है । वरुण धवन, जिसने आज सुबह फ़िल्म के लिए डबिंग की, ने एक निवेदन के साथ तापसी पन्नू के लिए एक बर्थडे मैसेज दिया और लिखा, “Happy birthday to the firecracker @taapsee panuuuu #dubbingteam.”

जैकलिन फर्नांडीज ने भी तापसी पन्नू के लिए अपने प्यार को जाहिर किया और तीनों-वरुण धवन, तापसी पन्नू और जैकलिन फर्नांडीज, की तस्वीर को शेयर किया । ये तस्वीर उस समय की है जब फ़िल्म की स्टार कास्ट फ़िल्म की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौट रहे थी । इस फ़ोटो को शेयर करते हुए जैकलिन ने लिखा, “From Punjabi classes to eating lots of cake, I had a super time shooting #judwaa2 with you! Here’s wishing you an amazing birthday @taapsee.”

जुड़वा 2 में सलमान खान स्पेशल भूमिका में नजर आएंगे और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग खत्म भी कर ली है । डेविड धवन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।