कल से सलमान खान सर्वाधिक चर्चा का विषय बन गए है । 20 साल पुराने काले हिरण शिकार के मामले में सलमान खान को मिली 5 साल की सजा से उनके फ़ैंस के साथ-साथ पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री सदमे में है । और सोशल मीडिया पर हर कोई सलमान के लिए अपना दुख प्रकट कर रहा है और सरकार के फ़ैसले को स्वीकर नहीं कर पा रहा है । वहीं सलमान खान के फ़ैंस लगातार उन्हें निर्दोष साबित करने में जुटे हुए है । जहां फ़िल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपनी चुप्पी बनाए रखी है वहीं बीते जमाने की अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है । सिमी ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर सलमान को मिली सजा पर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है जो शाहयद हर किसी को चौंका सकता है ।

SHOCKING! सिमी ग्रेवाल ने दी हिंट,  'सलमान खान निर्दोष हैं असली मुजरिम कोई और है'

बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री सिमी ने जोधपुर कोर्ट के फ़ैसले से सलमान को मिली सजा पर दुख जताते हुए अपनी खुलकर राय व्यक्त की है । सलमान को हाल ही में 1998 के काले हिरण के शिकार करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई । सलमान को सजा मिलने के ऐलान के बाद, बॉलीवुड के कई सितारों सहित सिमी ने भी अपना रोष प्रकट किया और ट्विटर पर हिंट दी कि इस मामले में सलमान बिल्कुल निर्दोष है जबकि कोई और है जो असली अपराधी है ।

सिमी ग्रेवाल ने सलमान खान को बताया निर्दोष

सिमी ने ट्वीट कर लिखा- ''एक बात के लिए तो मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि सलमान खान किसी जानवर को कभी हानि नहीं पहुंचा सकते हैं । वे जानवरों को बहुत प्यार करते हैं । इस मामले के असली गुनहगार का खुलासा किया जाना चाहिए । किसी दूसरे के गुनाह को 20 सालों तक झेलना काफी लंबा समय है...।''

सिमी के इस बयान के बाद सलमान के कई फ़ैंस इस बात को लेकर और अडिग हो गए हैं सलमान निर्दोष है । और कई लोग अब खुलकर ग्रेवाल के इस बयान को सपोर्ट करते दिखे और खुलकर सलमान का सपोर्ट किया और इस बात पर दुख जताया कि कैसे उनका चहेता सुपरस्टार गलत केस की सजा भुगत रहा है ।

सिमी ग्रेवाल के इस ट्वीट को कई लोगों ने रिट्वीट किया है । बहुत से लोगों ने एक्ट्रेस के ट्वीट का समर्थन किया है और असली गुनहगार की गिरफ्तारी की मांग की है । एक यूजर ने लिखा है कि सलमान खान कभी किसी जानवर को नुकसान नहीं पहुंचा सकते ।

वहीं दूसरी तरफ़, साल 2008 में सलमान द्दारा दिए गए एक पुराने इंटरव्यू को भी याद किया गया । सलमान ने कथित तौर पर एक दशक पहले एक प्रतिष्ठित मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में इस बात को कबूला था कि उन्होंने चिंकारा का शिकार नहीं किया । हालांकि उन्होंने इस मामले में असली गुनहगार का खुलासा नहीं किया ।

यह भी पढ़ें : जेल के खाने को इंकार कर सलमान खान ने खाया आसाराम बापू का स्पेशल खाना ?

कल दोपहर, काले हिरण के शिकार करने के मामले में एक अभूतपूर्व फ़ैसला किया गया । सलमान को मुख्य आरोपी साबित कर उन्हें 5, साल की सजा सुनाई गई । जबकि इस आरोप से घिरे सैफ़ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम कोठारी और तब्बू को बरी कर दिया गया ।