5 साल जेल में । लेकिन रुकिए । क्या सलमान खान और उनके प्रशंसकों को दुःख है ? यदि काले हिरण के शिकार के मामले में आए फ़ैसले का मतलब सलमान खान को हिला देना था, तो सॉरी, ये हिला देने वाली खबर उनके लिए काम नहीं करी । साल 1998 में दो काले हिरण को मारने के जुर्म में सम्मानीय जज द्दारा 5 साल की सजा मिलने के बाद भी सलमान खान मजबूती से डटे रहे । RIP
तीन साल पहले, सलमान को हिट एंड रन केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था । इस केस से छुटकारा मिलने में सलमान और उनके परिवार को 13 साल तक इंतजार करना पड़ा था । तब भी सलमान ने कोई हाव-भाव नहीं दिखाए थे, जब सम्मानीय जज ने उन्हें इस केस से बिल्कुल बरी कर दिया था ।
और अब एक बार फ़िर नियति ने अपना खेल रचा और फ़िर सलमान को दोषी करार कर दिया । सलमान के दोस्त के मुताबिक, ''ऐसे ही हैं सलमान । वह किसी के भी सामने खुद को कमजोर नहीं दिखाते है यहां तक की सम्मानीय जज के सामने भी नहीं । हालांकि कई मर्तबा वह तुरंत बच्चों की तरह रोने लगते है । दरअसल, फैसले के बाद जब उनके आसपास मौजूद उनका परिवार इस फ़ैसले से दुखी हो गया तो वह टूट से गए और तुरंत रोने लगे ।''

सलमान खान इतनी आसानी से नहीं जाएंगे जेल
सलमान इतनी आसानी से जेल नहीं जाएंगे । उनके फ़ैंस को इस बात का पूरा इल्म है कि उनके भाई ने कुछ गलत नहीं किया है । उनका परिवार मजबूती से उनके साथ खड़ा हुआ है । पिता सलीम खान और भाई सोहेल और अरबाज खान ने कार्यवाही से पहले ही किसी अच्छे वकील से परमार्श करना शुरू कर दिया है ।
निजी तौर पर, मैंने सलमान को कभी भी टूटते हुए नहीं देखा है । फ़रवरी 2003 में एक होटल के कमरे में दोपहर 2 बजे उनके साथ हुई बातचीत मुझे याद है । जब वह अपनी पूर्व गर्लफ़्रेंड, जो एक सुंदरी थी और जिसने उसे ठुकरा दिया था, के साथ काफ़ी अपसेट थे । जाहिरतौर पर उन्होंने इस ब्रेक अप का जिम्मेदार शाहरुख खान को ठहराया । जब मैंने सलमान की इस बात को मानने से इंकार कर दिया तो, सलमान नाराज हो गए और अपने चश्मे को हाथ में थामे होटल के कमरे से बाहर चले गए और पीछे-पीछे उनका आज्ञाकारी शेरा भी उनके साथ चला गया ।
यह भी पढ़ें : साजिद नाडियाडवाला ने सलमान खान की दोस्ती की खातिर लिया ये बड़ा फ़ैसला
यह सलमान के परिवार और उनके निर्माताओं के लिए काफ़ी कठिन स्थिती है । रेमो डिसूजा की रेस 3, की शूटिंग खत्म हो चुकी थी । अब एक ब्रेक को लागू करना होगा । दूसरी बड़ी फ़िल्म, जो कि अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित की जाएगी, इस साल के अंत में शुरू होगी । वहीं सलमान के दोस्त सलमान के साथ किक 2, की प्लानिंग कर रहे है ।
मुझे लगता है कि भगवान ने पूरी तरह से एक और किक की योजना बनाई थी । मिलते है ब्रेक के बाद ।
















