
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अनुराग बसु की फ़िल्म जग्गा जासूस सिनेमाघरों में रिलीज हो गई । यह फ़िल्म पहले ही अपनी देरी के कारण नकारात्मकता बटोर चुकी है और इसके बाद इसका बॉक्सऑफ़िस पर कुछ भी कमाल न दिखा पाना, फ़िल्म के लिए बुरा साबित हुआ । इस फ़िल्म के रिलीज होने के एक दिन पहले ही खबरें आ रही थी कि फ़िल्म के मुख्य हीरो रणबीर कपूर के पिता, जो कि खुद एक अभिनेता और निर्देशक हैं, ॠषि कपूर ने अनुराग बसु पर उन्हें फ़िल्म न दिखाने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था । इसके बाद ॠषि और उनकी पत्नी नीतू कपूर ने प्रीव्यू थिएटर में फ़िल्म जग्गा जासूस को देखा लेकिन फ़िल्म को लेकर अपने विचारों को साझा करने से इंकार कर दिया और ॠषि कपूर के इस इंकार से कयास लगा लिए गए थे कि उन्हें ये फ़िल्म पसंद नहीं आई थी ।
और अब ऋषि कपूर ने आखिरकार जग्गा जासूस के बारें में अपनी चुप्पी तोड़ ली । उन्होंने अनुराग बसु पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा मुझे यह फिल्म न अच्छी लगी, न बुरी। इतना जरूर लगा कि 20 मिनिट छोटी होना चाहिए थी । उन्होंने इस बात की पुष्टि की उन्होंने ये फ़िल्म रिलीज होने से एक दिन पहले ही देखी । बुधवार तक अनुराग बसु अभी भी फिल्म का मिश्रण कर रहे थे, क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि प्रीतम [संगीतकार] ने शायद सिर्फ एक हफ्ते पहले ही फिल्म का संगीत दिया होगा! आप क्या कह सकते हैं? बासु किसी की राय नहीं लेते हैं । आज के फिल्मकार हर किसी के साथ ऐसा कर रहे हैं वे अपनी फिल्मों को रिलीज़ करने से पहले राय नहीं लेते हैं, और वो उन्हें ऐसे ट्रीट करते हैं जैसे कि वे एक परमाणु बम बना
रहे हैं । मैं एकता से सहमत हूँ जब उन्होंने इन्हें (अनुराग) को अपनी फिल्म से निकाल दिया था । राकेश रोशन के साथ काइट्स (2010) पर काम करते समय भी उन्हें परेशानी थी । वह ऐसे गैर जिम्मेदार निर्देशक हैं जो अपनी फिल्म पूरी नहीं करते । यह पिछले दो सालों में तीन बार रिलीज़ करने वाला था, लेकिन इसने उसे डीले कर दिया ।
ॠषि कपूर को जिस बात ने सबसे ज्यादा हैरान किया वो थी, रणबीर कपूर भी फ़िल्म के सह-निर्माता थे फिर भी, रिलीज होने से एक दिन पहले उन्हें फिल्म नहीं दिखाई गई थी ! वह इस बात से दुखी हैं कि रणबीर को अनुराग बसु के अनौपचारिक व्यवहार का शिकार होना पड़ा । इतना ही नहीं ॠषि ने यहां तक भी कहा कि आपने गोविंदा को भी फिल्म से बाहर कर दिया । यदि आप नहीं चाहते थे कि गोविंदा आपकी फिल्म में काम करे तो उन्हें बुलाया ही क्यों? इस विवाद के कारण, रणबीर कपूर की आलोचना की गई थी ।
जग्गा जासूस सिंगापुर और गल्फ के देशों में रिलीज़ नहीं हो पाई । जब ऋषि कपूर की इस बारे में पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा, “यह सिंगापुर में रिलीज़ नहीं हुई क्योंकि वहां इसे पांच दिन पहले देना था । यह गुरुवार को गल्फ में भी रिलीज़ नहीं हुई क्योंकि इसे गुरुवार के दिन ही सौंपा गया था । यह अनुचित और गैर-जिम्मेदार है । प्रीतम भी अपनी प्रस्तुतियां देने में देरी करते हैं । ॠषि कपूर इस बात से हैरान थे कि इस फ़िल्म को बच्चों की फिल्म के तौर पर प्रमोट क्यों कि्या गया और यदि किया गया था तो, सही समय पर रिलीज़ करना था जैसे स्कूल की छुट्टियों के दौरान । लेकिन उस समय भी अनुराग बसु तैयार नहीं थे ।
अंत में ॠषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर को बर्फ़ी जैसी यादगार फ़िल्म देने के लिए अनुराग बसु का आभार भी जताया । लेकिन उन्हें लगा कि उन्हें अपनी फ़िल्म छुपानी नहीं चाहिए । खासकर तब जब रणबीर कपूर खुद फ़िल्म का को-प्रोड्यूसर था और जिन्होंने फ़िल्म जग्गा जासूस में पागलों की तरह अपना पैसा लगाया ।
















