
हाल ही में जारी हुआ मुबारकां फ़िल्म का ट्रेलर ने लोगों के दिलों को जीत लिया है । हर किसी को फ़िल्म में करतार सिंह बने अनिल कपूर का किरदार बहुत भा रहा है । और लोगों द्दारा पसंद किए जाने से अनिल कपूर बहुत खुश हैं l
आपको बता दें कि अनिल कपूर इस फ़िल्म में एक पंजाबी पुरुष का किरदार अद कर रहे हैं और उनका मजाकिया अंदाज और हंसी से भरि पंचलाइन हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देने वाली है । जैसा की सभी को पता है कि इस फ़िल्म में पहली बार असल जिंदगी की चाचा-भतीजे यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी । इन दिनों फ़िल्म की पूरी टीम फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त है । फ़िल्म के प्रमोशन के दौरान अनिल कपूर ने अपनी फ़िल्म की पंचलाइन जैसे, जैसे "क्या इस बार क्रिसमस 25 को है?" और "बात आपस में ही रखते है युथ में " को अपने तरीके से सुनाया । करतार सिंह का किरदार इस फिल्म के अन्य किरदारों से काफ़ी अलग है ।
आपको बता दें कि मुबारकां में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में आथिया शेट्टी और इलियाना डी क्रूज़ के साथ नज़र आएंगे l इस फिल्म के गाने, जैसे शीर्षक गीत "मुबारकन", "हवा हवा" , "द गॉगल" गीत और 'जाट जगुआर' जैसे संगीत चार्ट में सबसे ऊपर है और वे पार्टी एंथेमम्स बन गए हैं ।
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, अश्विन वर्डे और मुराद खेतान की सिने 1 स्टूडियोज द्वारा निर्मित मुबारकां 28 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















