दीपिका पादुकोण न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं । दीपिका पादुकोण, जिसने पिछले साल विन डीजल के साथ हॉलीवुड फ़िल्म xXx: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था, कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह के रेड कार्पेट की शोभा को बढ़ा चुकी हैं । प्रतिष्ठित मैगजीन कवर पेज से लेकर कई जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं । दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है । इतना ही नहीं दीपिका आज के दौर की सबसे सफ़ल हीरोइन हैं ।

दीपीका पादुकोण ने खोला राज
हाल ही में दीपिका एक ब्रिटिश मैगजीन ईवनिंग स्टेंडर्ड के कवर पेज पर नजर आई । और इसी दौरान दीपिका ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राजों से पर्दा उठाया । एक बच्चे के रूप में, बैडमिंटन चैम्पियन, मॉडलिंग डेज इत्यादि से लेकर अपने बॉलीवुड सफ़र तक के सपने सभी पहलूओं को दीपिका ने बेबाकी से उजागर किया । बता दें कि दीपिका ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत शाहरुख खान के साथ फ़िल्म ओम शांति ओम के साथ की थी । लेकिन इस फ़िल्म को पाना उनके लिए आसान नहीं था और ऐसी-ऐसी फ़रमाईशे की जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे । दीपिका ने अपने इंटरव्यू में इन सब बातों का खुलासा किया ।
ईवनिंग स्टेंडर्ड में इस बारें में बात करते हुए दीपिका ने कहा कि, ‘ऐसी कई चीजें थीं जिनके बारे में मुझे सलाह दी गई थी । काम पाने के लिए मुझे ‘बूब जॉब’ जैसे काम करने के लिए कहा गया था । उन्हें लगा कि किसी बॉलीवुड निर्देशक या निर्माता की नजर में आने के लिए ये सबसे सही तरीका है । ये उसके लिए आसान तरीका हो सकता है जिसे पता न हो उन्हें क्या हासिल करना है लेकिन मैं उस तरह की शख्स नहीं हूं । मैंने हमेशा अपने मन की सुनी और उसे ही फॉलो किया ।’
डिप्रेशन के बारें में भी दीपिका ने बोला
इस इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कहा कि, ‘साल 2014 में बहुत कुछ हो रहा था । लोगों को लगता था कि मैं प्रफेशनली अपने अच्छे दौर में हूं । मैं करियर के मुकाम पर थी लेकिन डिप्रेशन के बारे में यही बात है । इसका कोई निशान सामने नहीं आता । ये बस आ जाता है और इसे इससे कोई मतलब नहीं है कि आपके पास कितना पैसा है और आप कितने सफल हो, ये कभी भी किसी को भी हो सकता है । अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के लिए मैंने मेडिटेशन का सहारा लिया और इसके बाद ‘लिव लव लाफ’ संस्था की शुरूआत की । यहां बहुत सारे लोग आते हैं और कहते हैं कि उन्होंने आत्महत्या करने के बारे में सोचा लेकिन मैंने क्या किया ये देखने के बाद, वो समझ गए कि वो क्या कर रहे थे और उनका जीवन बदल गया ।’
यह भी पढ़ें : फ़ाइनली, दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए कबूल किया अपना प्यार, साथ ही बताया कि क्यों वह उन्हें प्यार करती हैं
फ़िल्मों की बात करें तो, दीपिका की पिछली फ़िल्म पद्मावत ने बॉक्सऑफ़िस पर सफ़लता के झंडे गाड़े । संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित फ़िल्म पद्मावत में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी अहम भूमिका में नजर आए थे । जल्द ही दीपिका इरफ़ान खान के साथ बायोपिक फ़िल्म सपना दीदी में नजर आएंगी । लेकिन इरफ़ान के स्वास्थ्य के कारण फ़िलहाल फ़िल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं है । इसी कारण दीपिका अन्य प्रोजेक्ट्स की तरफ़ अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं ।
















