दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता अब खुलकर सबके सामने आ गया है । चार साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फ़ैंस इस जोड़ी को एक खुशहाल विवाहित जोड़ी के रूप में देखना चाहते है । पिछले दिनों खबरों का बाजार गर्म था कि बॉलीवुड की ये हॉट जोड़ी इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रही है । लेकिन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ने ही इस खबर को सिरे से नकार दिया । हालांकि दीपिका और रणवीर दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप के बारें में कभी भी खुलकर कुछ इजहार नहीं किया है लेकिन दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार नजर आता है ।

फ़ाइनली, दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के लिए कबूल किया अपना प्यार, साथ ही बताया कि क्यों वह उन्हें प्यार करती हैं

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दीपिका से फ़िर से उनके कथित बॉयफ़्रेंड रणवीर सिंह के बारें में सवाल पूछा गया लेकिन इस बार दीपिका ने कुछ न छुपाते हुए इस बारें में एक दिलचस्प खुलासा किया । दीपिका ने कहा कि, वह रणवीर की मेड एनर्जी पर कमेंट कर-करके थक गई है क्योंकि इसके मुकाबले उनमें ऐसा बहुत कुछ है जिसके बारें में बात की जानी चाहिए ।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की तारीफ़ों के पुल बांधे

दीपिका ने रणवीर की तारीफ़ों के पुल बांधते हुए कहा कि, रणवीर एक बहुत ही अच्छे इंसान है । वह लोगों के प्रति बहुत दयालु और विन्रम है । वह बहुत वास्तविक, इमोशनल और नरम दिल इंसान है । वह एक ऐसे आदमी है जो रोने से नहीं डरते है और इन्हीं सब बातों के चलते वह उन्हें काफ़ी पसंद करती है । दीपिका ने आगे कहा कि, वह उनके लिए एक्दम परफ़ेक्ट आदमी हैं ! और अब इससे ज्यादा क्या कहे ? यकीनन दीपिका के मुंह से अपने लिए इतनी तारीफ़ सुन रणवीर काफ़ी प्रफ़्फ़ुल्लित होंगे ।

फ़िल्मों की बात करें तो, रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ जोया अख्तर की फ़िल्म गली बॉय में नजर आने वाले है । इसके बाद वह रोहित शेट्टी की फ़िल्म सिम्बा में भी एक अलग अवतार में नजर आएंगे । इसके अलावा रणवीर कबीर खान की आगामी फ़िल्म, जो कि 1983 के क्रिकेट विश्वकप की स्वर्णिम जीत पर बेस्ड है, में भी कपिल देव की भूमि्का निभाते हुए नजर आएंगे । वहीं दीपिका विशाल भारद्दाज की गैंगस्टर ड्रामा फ़िल्म सपना दीदी में इरफ़ान खान के साथ नजर आएंगी ।

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण की हां के इंतजार में रणवीर सिंह कहीं रणबीर कपूर की गलतियों की सजा तो नहीं भुगत रहे ?

बता दें कि दीपिका ने अभी तक कोई भी फ़िल्म साइन नहीं की है क्योंकि वह अपने लिए एक खास भूमिका की तलाश में है । दरअसल, दीपिका अब ऐसे रोल चाहती हैं जिनमें उनके करने के लिए उतना ही हो जितना एक हीरो के लिए होता है ।