आदित्य चोपड़ा की फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बॉलीवुड की आईकॉनिक फ़िल्म है । जो 22 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है । वैसे तो इस फ़िल्म का हर एक सीन अपने आप में बहुत खास है और काफ़ी लोकप्रिय रहा है । लेकिन यहां हम फ़िल्म के एक महत्वपूर्ण सीन की बात कर रहे हैं जो अभी तक लोग भुला नहीं पाए है । और वो सीन है फ़िल्म का 'पलट' सीन ।

ये वो सीन है जब सिमरन बनी काजोल ट्रेन की तरफ़ आगे बढ़ती है और राज के किरदार में शाहरुख खान अपने आप से कहते हैं कि, यदि ये लड़की मुझसे प्यार करती है तो मुझे पलटकर देखेगी । लेकिन कुछ सेकेंड्स तक सिमरन नहीं देखती है फ़िर राज कहता है पलट और फ़िर आखिरकार राज की सिमरन पलटकर देख ही लेती है और राज को प्यारी सी स्माइल देकर निकल जाती है । और इसके बाद राज के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ जाती है । दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, के इस सीन को हर किसी ने पसंद किया और इतना ही नहीं इसे आज भी लोग आजमाते है ।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे 90 के दशक में रिलीज हुई थी । और यह वो समय था जब हिंदी फ़िल्ममेकर्स बिना किसी झिझक के हॉलीवुड सीन को चुरा लेते थे और कभी-कभी पूरी फ़िल्म भी । और जब मेकर्स पर ऐसे आरोप लगाए जाते थे तो वो ऐसे मुद्दे पर बात करने से कतराते थे । जैसे अनु मलिक, जिसने हॉलीवुड से कई धुने चुराई है, से जब ऐसी कॉपी करने के बारें में पूछा जाता है तो वह बौखला जाते है ।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का 'पलट' सीन यहां से निकला
आदित्य चोपड़ा काफ़ी अलग है । नसरीन मुन्नी कबीर द्दारा लिखी गई किताब 'आदित्य चोपड़ा रीलिव्स…दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में लेखक-निर्देशक-निर्माता ने बेखौफ़ यह कबूल किया कि उनकी फ़िल्म का हिट सीन 'पलट' वास्तव में 1993 में आई क्लिंट ईस्टवुड अभिनीत हॉलीवुड फ़िल्म, इन द लाइन ऑफ़ से कॉपी किया गया है । इस फ़िल्म में फ्रैंक हॉरगन बने क्लिंट ईस्टवुड, वाशिंगटन डीसी के लिंकन मेमोरियल में रीने रूस के किरदार लिली रेननेस के साथ अदा करते है । लिली को जाता देख फ़्रैंक कहते हैं "यदि यह वापस मुड़कर देखती है, तो इसका मतलब ये भी चाहती है ।'' शुरूआत में वह नहीं देखती है लेकिन फ़िर कुछ सेकेंड्स के बाद, फ़्रैंक खुद से कहते हैं कि, 'कम ऑन, मुझे देखो' । और फ़िर लिली मुड़कर देखती है ।
यह भी पढ़ें : खुलासा ; करण जौहर ने DDLJ से नहीं इस सीरियल से शुरू किया था अपना करियर
इस सीन के बारे में आदित्य चोपड़ा कहते हैं, "यह मेरे दिमाग में जम गया था । फ़िर मैं सब कुछ भूल गया था । लेकिन जब मैं इस सीन को लिख रह था (DDLJ के लिए), यह मेरे दिमाग में फ़िर से आ गया । मुझे यह विचार पसंद आया और मैंने इसे यहां इस्तेमाल कर लिया ।''
यहां देखिए ये दोनों सीन और खुद फ़ैसला कीजिए कि कौनसा बेहतर है ।
















