संजय लीला भंसाली द्दारा निर्देशित फ़िल्म पद्मावत ने भले ही तमाम विवादों का सामना किया हो, लेकिन जब से ये फ़िल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से यह फ़िल्म नित रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है । पद्मावत को हर जगह से बेशुमार सराहना मिल रही है । दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अभिनीत फ़िल्म पद्मावत ने बड़ी ही आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया बल्कि 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है । लेकिन यहां हम फ़िल्म में रानी पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण की बात कर रहे हैं जो, 200 करोड़ क्लब की 'क्वीन' बन चुकी है ।

200 करोड़ क्लब की 'क्वीन' बन चुकी दीपिका पादुकोण
1. साल 2013 में आई दीपिका की चेन्नई एक्सप्रेस 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली उनकी पहली फ़िल्म थी जब वो महज 27.5 साल की थी । इसी के साथ दीपिका चौथी सबसे नौजवान अभिनेत्री बन गई थी जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली । दीपिका से पहले ये रिकॉर्ड दंगल गर्ल फ़ातिमा सना शेख और बाहुबली स्टार तमन्ना भाटिया के नाम है जिनकी क्रमशः फ़िल्म दंगल और बाहुबली 2- द कनक्लूजन ने 200 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया ।
2. पद्मावत के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने के साथ, दीपिका एकमात्र ऐसी अभिनेत्री बन गई है जिसकी तीसरी फ़िल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हुई है । इससे पहले उनकी दो फ़िल्में चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी ।
यह भी पढ़ें : इस ट्रेडिशनल-रॉयल लुक में दीपिका पादुकोण ने पद्मावत लुक को भी पीछे छोड़ दिया
3. तीनों फ़िल्मों (चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और पद्मावत) का बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन 649.63 करोड़ रहा । और इसी के साथ दीपिका 200 करोड़ के अंतर्गत सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली अभिनेत्री बनी गई है ।
4. दीपिका की 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली तीन फ़िल्मों में से दो तो शाहरुख खान के साथ है और वो हैं - चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर ।
5. दीपिका पादुकोण के प्रत्येक के निर्देशक, जो 200 करोड़ क्लब में हुए शामिल, रोहित शेट्टी, फ़राह खान और संजय लीला भंसाली बॉक्सऑफ़िस पर एक दूसरे से टकराए । रोहित शेट्टी (चेन्नई एक्सप्रेस / दिलवाले) - संजय लीला भंसाली (पद्मावत / बाजीराव मस्तानी), फराह खान (हैप्पी न्यू इयर / ओम शांती ओम) - संजय लीला भंसाली (पद्मावत / सांवरिया)
















